फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: accident in Purnia, two youth died, condition of one is critical; All three were coming by bike

Bihar: पूर्णिया में भीषण हादसा, दो युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर; बाइक से आ रहे थे तीनों, अचानक ऐसा हुआ

Sat, 31 Aug 2024 10:54 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 31 Aug 2024 10:54 AM IST
सार

परोरा इथेनॉल फैक्ट्री के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दो युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
Bihar News: accident in Purnia, two youth died, condition of one is critical; All three were coming by bike
तीसरे युवक की हालत गंभीर है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्णिया के केनगर थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इसमें दो युवकों की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना धमदाहा-पूर्णिया सड़क मार्ग पर स्थित परोरा इथेनॉल फैक्ट्री के पास हुई। मृतकों की पहचान सिपाही टोला निवासी हर्ष सिंह चौहान और एक अज्ञात व्यक्ति के रूप में हुई है। घायल युवक की पहचान मरंगा थाना के बड़ी बैगना निवासी जीवन झा के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पूर्णिया के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया
बताया जाता है कि तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर धमदाहा की तरफ से आ रहे थे। परोरा इथेनॉल फैक्ट्री के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दो युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को पूर्णिया के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। केनगर थाना पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है
केनगर थानाध्यक्ष नवदीप्त गुप्ता ने बताया कि इथेनॉल फैक्ट्री पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल है। दोनों युवक के लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed