फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: A speeding car crushed a family of three in Darbhanga, two died; road accident news

Bihar News : दरभंगा में तेज रफ्तार कार ने परिवार तीन लोगों को रौंदा, दो की मौत; इलाज करवाकर लौट रहे थे तीनो

Wed, 28 Feb 2024 08:57 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 28 Feb 2024 08:57 AM IST
सार

परिजन ने बताया कि मेरी भाभी किरण देवी अपनी बीमार बड़ी बहन बीणा देवी का हाल-चाल जानने के लिए उस जगह पर पहुंची थी। उनकी बड़ी बहन और दामाद बाइक से आकर रुके। इसके बाद तीनों बात करने लगे। इसी बीच तेज रफ्तार कार ने तीनों को ठोकर मारते हुए आगे जाकर पलट गयी। 

विज्ञापन
Bihar News: A speeding car crushed a family of three in Darbhanga, two died; road accident news
घटना के बाद अस्पताल पहुंचे परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा में भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर है। दरभंगा-बहेड़ी हाईवे पर बकमंडल-जुड़िया गांव के बीच तेज रफ्तार कार तीन लोगों को टक्कर मारते हुए पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों की पहचान बहेड़ी थाना क्षेत्र के शिवराम गांव के विद्यानंद लालदेव की पत्नी किरण देवी (44) के रूप में हुई है। युवक की पहचान बहेड़ी थाना क्षेत्र चक्का गांव के हेमो लालदेव के पुत्र अशोक लालदेव (25) के रूप में की गयी। घायल महिला की पहचान पकड़ी गांव के मिथिलेश लालदेव की पत्नी वीणा देवी के रूप में की गयी। दुर्घटना में इनका दाहिना पैर बुरी तरह जख्मी हो गया था। उनका इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। परिजनों का कहना है कि अशोक लालदेव, वीणा देवी का दामाद था।

विज्ञापन


टक्कर मारते हुए हुए कार गढ़े में पलट गई
इधर, घायल महिला वीणा देवी के पुत्र राहुल लालदेव ने बताया कि बाइक से उनकी मां और मौसी और जीजा डॉक्टर से इलाज करवा कर पकड़ी गांव से लौट रहे थे। इसी दौरान जुड़िया के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारते हुए हुए कार गढ़े में पलट गई। गाड़ियों की जबरदस्त टक्कर की आवाज से अगल-बगल के लोग घटनास्थल पर आ गए। इस बीच कार सवार सभी लोग कार छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन


बाइक खड़ी कर तीनों बात कर रहे थे
देवर रामनाथ कुमार ने बताया कि मेरी भाभी किरण देवी अपनी बीमार बड़ी बहन बीणा देवी का हाल-चाल जानने के लिए उस जगह पर पहुंची थी। उनकी बड़ी बहन और दामाद बाइक से आकर रुके। इसके बाद तीनों बात करने लगे। इसी बीच तेज रफ्तार कार ने तीनों को ठोकर मारते हुए आगे जाकर पलट गयी। इससे दोनों की मौत हो गयी। घटनास्थल पर थानाध्यक्ष वरुण कुमार गोस्वामी ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्तकर थाना परिसर में रख दिया। घटनास्थल से दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। घटनास्थल क्षेत्र समधपुरा पंचायत के मुखिया सुमन कुमार सिंह ने सरकार व उच्चाधिकारी से मांग की है कि दोनों मृतकों के आश्रितों को सरकारी सहायता राशि व घायल का सरकारी खर्च पर बेहतर इलाज करवाने की व्यवस्था की जाय।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed