फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: A girl injured in a bomb blast in Patna; Bihar Police engaged in investigation

Bihar News: पटना में बम ब्लास्ट में एक बच्ची घायल; लोगों ने कहा- अपराधियों ने दो बार धमाका किया

Sun, 04 May 2025 08:10 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 04 May 2025 08:10 AM IST
सार

पुलिस का कहना है कि बम धमाके की जांच की जा रही है। ऐसा प्रतीत होता है कि बदमाशों ने डराने की नीयत से ऐसा किया है। बदमाशों की तलाश में आसपास के सीसीटीवी फुटेजों को भी खंगाला जा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। 

विज्ञापन
Bihar News: A girl injured in a bomb blast in Patna; Bihar Police engaged in investigation
जांच में जुटी पुलिस।

विस्तार

पटना में बम धमाके से लोग दहशत में आ गए। इसमें एक बच्ची घायल हो गए। बताया जा रहा है कि शनिवार की रात लगभग 9 बजे पीरबहोर थाना क्षेत्र स्थित बाकरगंज में जोरदार बम विस्फोट की आवाज से लोग दहशत में आ गए। स्थानीय लोगों के बीच भय का माहौल उत्पन्न हो गया। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पटना के टाउन एएसपी 1 दीक्षा कुमारी ने कहा कि शनिवार को बाम विस्फोट की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। कदमकुआं और पीरबहोर थाना की पुलिस ने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी। एफएसएल की टीम और श्वान दस्ते द्वारा साक्ष्य संकलन किया जा रहा है।

विज्ञापन

स्कूल जाने के दौरान छात्रा का अपहरण, बदमाशों ने स्प्रे मारकर बेहोश किया और झाड़ी में फेंका 
विज्ञापन

बदमाशों ने दो बम फोड़े
वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि अचानक बदमाशों ने दो बम फोड़े। धमाके की गूंज इतनी तेज थी कि करीब 800 मीटर तक यह सुनी गई। इस घटना में बच्ची घायल हुई है। उसका  इलाज निजी अस्पताल में किया जा रहा है। ASP दीक्षा कुमारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, यह प्रतीत होता है कि हमलावरों का उद्देश्य किसी को हानि पहुंचाना नहीं था, बल्कि लोगों को डराने की साजिश थी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed