फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : 70 years old groom bride 25 years old became husband wife in bihar viral marriage story nikaah ka

मियां-बीवी राजी, तो... : 25 साल की रेशमा 70 के नूरानी का हाथ थाम क्या बोली? बिहार में इस निकाह की खूब चर्चा है

Thu, 25 Jul 2024 05:33 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 25 Jul 2024 05:33 PM IST
सार

Bihar News : 70 के मियां और 25 की बीवी... बहुत अजूबा है यह जोड़ी, जिसकी बिहार में इस समय खूब चर्चा है। निकाह के बाद 25 साल की रेशमा ने क्या कहा, वह भी जानने लायक बात है। मामला गया जिले का है।

विज्ञापन
Bihar News : 70 years old groom bride 25 years old became husband wife in bihar viral marriage story nikaah ka
25 साल छाटी युवती से किया निकाह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शादी के वीडियो अक्सर ही सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। ऐसे वीडियो लोगों को काफी अच्छे भी लगते हैं। कहावत भी है कि दूल्हा-दुल्हन राजी तो क्या करेगा काजी। कुछ ऐसा ही गया जिले में काफी तेजी से चर्चा का विषय बना हुआ है। वायरल वीडियो में 70 साल के अधेड़ 25 साल की लड़की से निकाह करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो देखकर लोग हैरान हैं। इतना ही नहीं एक शख्स ने जब 70 साल के दूल्हे से शादी का कारण पूछा तो पहले इन्होंने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। फिर कहा कि घर का काम करने में परेशानी होती थी, इसलिए यह निकाह किया। हालांकि, दूल्हे ने अपनी उम्र महज 50 साल ही बताई। स्थानीय लोगों का कहना है दूल्हा अपनी उम्र छिपा रहे हैं। उनके बेटे की उम्र ही 50 साल के करीब है। 

विज्ञापन


गया के बैदा गांव का मामला है
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा और दुल्हन की शादी हो रही है। निकाह पढ़ने की रस्म मौलवी के द्वारा किया जा रहा है। दोनों एक दूसरे को वरमाला पहना कर बैठे हैं। वहीं, आसपास काफी लोग नजर आ रहे हैं। यह पूरा मामला गया जिले के आमस थाना क्षेत्र के बैदा गांव की है। बुजुर्ग के साथ 25 साल की लड़की शादी की खबर सुन लोगों की भीड़ जुट गई। जहां आमस के बैदा गांव के रहनेवाले 70 साल के अधेड़ मो. कलीमुल्ला नूरानी और 25 साल की युवती रेशमा परवीन से निकाह कर रहे हैं। दुल्हन रेशमा परवीन इस्लामनगर की रहने वाली है। निकाह के दौरान काफी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मौजूद थे।
विज्ञापन


घर का काम करने में परेशानी होती थी
मामले में मो. कलीमुल्ला नूरानी ने बताया कि बीते साल पत्नी की मौत हो गई थी। दो बेटा है, दोनों की शादी हो गई है। दोनों बेटा बाहर रहता है। अब हम से कोई काम नहीं होता है। घर का काम करने में परेशानी होती थी, इसलिए निकाह करना पड़ा। शादी रचाने के दौरान युवती रेशमा से स्थानीय लोगों ने पुछा तो कोई आपत्ति नहीं जतायी। उसके बाद बिना बैंड बाजा के इस्लामनगर गांव में 70 साल के बुजुर्ग और 25 साल की युवती की रस्म मौलवी साहब ने पूरा कराया। उसके बाद दूल्हा-दुल्हन को लेकर बैदा गांव लेकर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed