फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : 471 BPSC teachers are Missing with appointment letter from Darbhanga. education department search

BPSC Teacher : बिहार लोक सेवा आयोग से पास 471 शिक्षकों को ढूंढ़ रहा शिक्षा विभाग, हैरान करने वाली है वजह

Mon, 08 Jan 2024 01:55 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 08 Jan 2024 01:55 AM IST
सार

Bihar : DEO कार्यालय से एक पत्र जारी किया गया, जिसमें लिखा था कि ऐसे नवचयनित शिक्षक जिन्होंने मूल नियुक्ति पत्र एवं पदस्थापना पत्र प्राप्त कर लिया है, पदस्थापन वाले विद्यालय में 08 जनवरी तक योगदान देना सुनिश्चित करें। 

विज्ञापन
Bihar News : 471 BPSC teachers are Missing with appointment letter from Darbhanga. education department search
जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय, दरभंगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा में प्रथम चरण में बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा के जरिए चयनित 471 शिक्षक अभ्यर्थियों को शिक्षा विभाग तलाश रहा है। इन सारे शिक्षकों ने जिला शिक्षा कार्यालय से नियुक्ति पत्र और पदस्थापना का पत्र लेने के बावजूद अपने-अपने स्कूलों में योगदान नहीं किया। इस बात की जानकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी, डीआईओ और बीईओ सहित किसी अधिकारी को नहीं है। बताया जाता है कि 795 ऐसे नवचयनित शिक्षक हैं, जो औपबंधिक नियुक्ति पत्र तो प्राप्त कर लिए, लेकिन मूल नियुक्ति पत्र और पदस्थापना का पत्र प्राप्त नहीं किया है। इन सब के बावजूद एक हजार ऐसे शिक्षक अभ्यर्थी हैं, जिन्होंने काउंसिलिंग कराने के बाद न तो औपबंधिक प्रमाण पत्र और न ही मूल नियुक्ति पत्र के साथ पदस्थापना का पत्र प्राप्त किया है। ऐसे सभी नवचयनित शिक्षक अभ्यर्थियों को शिक्षा विभाग तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


जानिए क्या लिखा है जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से निर्गत पत्र में 
जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से एक पत्र जारी किया गया। इस पत्र में लिखा था कि ऐसे नवचयनित शिक्षक जिन्होंने मूल नियुक्ति पत्र एवं पदस्थापना पत्र प्राप्त कर लिया है, पदस्थापन वाले विद्यालय में 08 जनवरी तक योगदान देना सुनिश्चित करें। ऐसे औपबंधिक पत्र प्राप्त नव चयनित शिक्षक जिन्होंने मूल नियुक्ति पत्र एवं पदस्थापन पत्र प्राप्त नहीं किया है, एमएल एकेडमी स्थित काउंसलिंग केंद्र से निर्धारित तिथि तक दोनों पत्र प्राप्त करना सुनिश्चित करें। निर्देशित पत्र में यह भी कहा गया है कि जो नवचयनित औपबंधिक पत्र प्राप्त जो कार्य करने के लिए इच्छुक नहीं हैं, वैसे शिक्षक आयोग द्वारा की गई अनुशंसा एवं औपबंधिक नियुक्ति पत्र काउंसलिंग केंद्र पर जमा करना सुनिश्चित करें। निर्धारित तिथि तक जमा नहीं करने के उपरांत दोनों पत्र रद्द कर दिए जायेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed