{"_id":"66f6cacd8993c9407d0ed648","slug":"bihar-news-29-ias-officers-transferred-new-dm-and-sdo-posting-in-bihar-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : बिहार में फिर हुआ 29 आईएएस अधिकारियों का तबादला, कई जिलों को मिले नये डीएम और एसडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : बिहार में फिर हुआ 29 आईएएस अधिकारियों का तबादला, कई जिलों को मिले नये डीएम और एसडीओ
Fri, 27 Sep 2024 08:41 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Fri, 27 Sep 2024 08:41 PM IST
सार
Bihar : बिहार सरकार ने एक बार फिर भारी संख्या में आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। आईएएस अधिकारियों के साथ-साथ कई जिलों के नये डीएम भी बनाये गये हैं।
विज्ञापन
पटना सचिवालय
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में एक बार फिर आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। साथ ही कई अधिकारियों को नयी जिम्मेदारी मिली है। बिहार सरकार ने कुल 29 प्रशासनिक अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने ट्रांसफर की अधिसूचना जारी कर दी है। जहानाबाद के एसडीओ विकास कुमार को पटना का वरीय उप समाहर्ता बनाया गया है, जबकि सारण के वरीय उपसमाहर्ता राजीव रंजन सिंह को जहानाबाद का एसडीओ बनाया गया है।
विज्ञापन
जानिए किस अधिकारी को किस जिले की मिली जिम्मेदारी
गोपालगंज में नए जिलाधिकारी की पोस्टिंग की गई है। समाज कल्याण विभाग के निदेशक प्रशांत कुमार सी.एच. अब गोपालंगज के नये डीएम होंगे। पूर्वी चंपारण की वरीय उप समाहर्ता रश्मि सिंह अब आरा सदर का एसडीओ पद संभालेंगी। पटना के वरीय उप समाहर्ता सतीश रंजन को सुपौल का जिला भू अर्जन पदाधिकारी बनाया गया है। शशांक राज को जहानाबाद का जिला भू-अर्जन पदाधिकारी बनाया गया है। अजमल खुर्शीद को कटिहार का जिला भू अर्जन पदाधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन