फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news 15-year-old girl Murder case solved female friend and her lover strangled her

Bihar: 15 साल की नाबालिग की हत्या का खुलासा, सहेली और उसके प्रेमी ने रची थी साजिश; खेत में घोंट दिया था गला

Thu, 25 Jun 2026 07:44 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 25 Jun 2026 07:44 PM IST
सार

पश्चिम चंपारण के बेतिया में 15 वर्षीय किशोरी के हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि मृतका की सहेली और उसके प्रेमी ने मिलकर हत्या की साजिश रची थी। दोनों को डर था कि किशोरी उनके प्रेम संबंध और अन्य निजी जानकारी उजागर कर देगी।

विज्ञापन
Bihar news 15-year-old girl Murder case solved female friend and her lover strangled her
पुलिस ने किया नाबालिग की हत्या का खुलासा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम चंपारण के शिकारपुर थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग को अभिरक्षा में लिया है तथा उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


लापता होने के बाद दर्ज कराई गई थी शिकायत
पुलिस के अनुसार, 21 जून 2026 को शिकारपुर थाना क्षेत्र के डीके टोला निवासी अमृता देवी ने अपनी 15 वर्षीय पुत्री के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। आवेदन में बताया गया था कि 20 जून की सुबह पड़ोस की एक नाबालिग लड़की उसे अपने साथ लेकर गई थी, जिसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी।
विज्ञापन


गन्ने के खेत से बरामद हुआ था शव
मामले में शिकारपुर थाना कांड संख्या 634/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई। इसी बीच 24 जून की सुबह अमवा टोला सरेह स्थित गन्ने के खेत से एक किशोरी का शव बरामद हुआ। बाद में मृतका की पहचान हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी के निर्देश पर बनी विशेष जांच टीम
वरीय पुलिस अधीक्षक कुमार गौतम के निर्देश पर नरकटियागंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। मानवीय सूचना, सीसीटीवी फुटेज और वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने घटना का सफल उद्भेदन किया।

सहेली को था राज खुलने का डर
जांच में सामने आया कि मृतका और किशोरी आपस में सहेलियां थीं तथा साथ पढ़ती थीं। नाबालिग किशोरी का प्रेम संबंध एक युवक से था। मृतका को इस संबंध की जानकारी थी। साथ ही नाबालिग किशोरी की बड़ी बहन और एक युवक के संबंध से जुड़ी आपत्तिजनक तस्वीर भी मृतका के मोबाइल में मौजूद थी।

धमकी के बाद रची गई हत्या की साजिश
पुलिस के अनुसार, मृतका द्वारा इन बातों को उजागर करने की धमकी दिए जाने के बाद नाबालिग किशोरी और उसके प्रेमी निरंजन कुमार ने साजिश रची। दोनों ने खुशी कुमारी को बहाने से गन्ने के खेत में बुलाया और वहां उसका मुंह एवं गला दबाकर हत्या कर दी।


यह भी पढ़ें: स्वास्थ्य मंत्री निशांत का कड़ा संदेश, PMCH के प्राचार्य निलंबित; क्यों हटाया, किसे बनाया गया?

पुलिस ने मामले में तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। किशोरी को अभिरक्षा में लिया गया है, जबकि शिकारपुर थाना क्षेत्र के कुंडलपुर बरगजवा के रहने वाले युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस ने बताया कि मामले के खुलासे में तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और मानवीय सूचना की अहम भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed