फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: 12 GNMs were working in Gopalganj for four years by giving fake documents, FIR registered against

Bihar News: फर्जी कागजात देकर चार साल से नौकरी कर रही थीं 12 जीएनएम, 11 पर प्राथमिकी दर्ज; जानिए क्या है मामला

Sun, 16 Feb 2025 08:37 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 16 Feb 2025 08:37 AM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग में फर्जी नियुक्ति पत्र के आधार पर चार साल से 12 जीएनएम के नौकरी करने का मामला उजागर हुआ है। यह सभी ए-ग्रेड के नर्स हैं और सदर अस्पताल गोपालगंज में कार्यरत हैं।

विज्ञापन
Bihar News: 12 GNMs were working in Gopalganj for four years by giving fake documents, FIR registered against
आर्थिक अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वास्थ्य विभाग में फर्जी नियुक्ति पत्र के आधार पर चार साल से 12 जीएनएम के नौकरी करने का मामला उजागर हुआ है। यह सभी ए-ग्रेड के नर्स हैं और सदर अस्पताल गोपालगंज में कार्यरत हैं। हालांकि इनमें से एक कर्मी का निधन हो चुका है। इस मामले में सदर अस्पताल गोपालगंज के उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार ने 11 स्वास्थ्यकर्मियों के विरुद्ध स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। 

विज्ञापन

 

आरोप है कि 15 मार्च, 2021 को स्वास्थ्य विभाग पटना के फर्जी पत्र संख्या 313 (6) के आधार पर सभी 12 स्वास्थ्यकर्मियों ने नियुक्ति पा ली थी। उस वक्त मामले की जांच नहीं हो सकी और तीन साल में सेवा संपुष्टि भी करा ली गयी। निदेशक प्रमुख स्वास्थ्य सेवाएं के पास जब शिकायत पहुंची, तो इसकी जांच करायी गयी। स्वास्थ्य विभाग की जांच में जिस पत्र से नियुक्ति हुई, वह पत्र ही फर्जी निकली। 

विज्ञापन

 

वहीं इस मामले में सिविल सर्जन डॉ बीरेंद्र प्रसाद ने बताया कि 11 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है। स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पताल में फर्जी नियुक्ति पत्र पर तैनात 12 कर्मियों की सूची जारी की है। इनमें परिचारिका श्रेणी-ए के स्वास्थ्यकर्मी जहानाबाद के राकेश कुमार, रणधीर कुमार, पटना के अनिसाबाद के अर्जुन कुमार चौधरी, सीवान के रघुनाथपुर के दिग्विजय कुमार मांझी, पटना के दानापुर के सुनील कुमार चौधरी, नालंदा के खुदागंज के मिंटू कुमार चौधरी, पटना के दनियवां की प्रियंका कुमारी, लखीसराय के पीरी बाजार की शोभा कुमारी, मेदनी चौकी की नीलम कुमारी, नालंदा के वेना निवासी रजनीश कुमार और लखीसराय के मेदनी चौक के संजीव कुमार शामिल हैं. वहीं, किरण कुमारी का सेवा काल में ही निधन हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed