{"_id":"6725dad2e13a8cc1280f9531","slug":"bihar-news-10-year-old-boy-raped-a-five-year-old-girl-picked-it-up-while-playing-bettiah-news-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : 10 साल के लड़के ने किया पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म; खेलते हुए उठाकर ले गया, दो नाबालिग हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : 10 साल के लड़के ने किया पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म; खेलते हुए उठाकर ले गया, दो नाबालिग हिरासत में
Sat, 02 Nov 2024 01:24 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sat, 02 Nov 2024 01:24 PM IST
सार
Bettiah News: थानेदार अखिलेश मिश्रा ने बताया कि बच्ची को मेडिकल जांच के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया गया है। दो नाबालिक लड़के से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
दुष्कर्म।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेतिया में पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस घिनौनी घटना को अंजाम एक नाबालिग लड़के ने दी है। उसकी उम्र महज 10 साल है। इस घटना के बाद बारे में जो भी सुन रहा, वह हैरान रहा जाता है। किसी को विश्वास ही नहीं हो रहा है कि 10 साल का लड़का ऐसा भी कर सकता है। इधर, पीड़ित बच्ची की मां ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी समेत दो लड़के से पकड़कर पूछताछ कर रही है।
चिखती-चिल्लाती रही मासूम
पीड़िता की मां ने पुलिस को आवेदन देकर बताया कि उसकी बच्ची बेटी घर में खेल रही थी। उसी दौरान बगल का एक दस वर्षीय लड़का आया और वह भी खेलने लगा। मेरी बेटी को अकेले पाकर वह दुष्कर्म के घटना को अंजाम दे दिया। मेरी बेटी चिखती चिल्लाती रही। चिखने चिलाने कि आवाज सुन हम सभी परिजन आए तो लड़का फरार हो गया था। मेरी बेटी रो रही थी। जब हमलोगो ने पूछा तो वह पहले कुछ भी बताने से परहेज कर रही थी फिर घंटो बाद सारी आपबीती सुनाई तो हमलोग भौंचक रह गए।
दो लड़कों से पुलिस ने की पूछताछ
इधर थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा ने बताया कि बच्ची को मेडिकल जांच के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया गया है। वही मामले में दो नाबालिक लड़के से पूछताछ किया गया। उन्होंने बताया कि पीड़िता के मां के आवेदन पर मामले मे सुसंगत धाराओं के तहत कांड दर्ज कर पुलिस अनुसंधान में जुटी हुई है।