फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Nerws : threatening bomb Hotel Panash mail by underworld don Yakub Memon patna bihar police

Bihar : जिस होटल में ठहरते थे बागेश्वर धाम धीरेन्द्र शास्त्री, बम से उड़ाने की मिली धमकी; जानिए किसने भेजा मेल

Thu, 06 Feb 2025 09:43 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 06 Feb 2025 09:43 AM IST
सार

Bihar : पटना के जिस होटल में बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र शास्त्री का ठहराव होता है, उस होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिस मेल से धमकी मिली है वह अंडर वर्ल्ड डॉन याकूब मेमन का मेल बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Bihar Nerws : threatening bomb Hotel Panash mail by underworld don Yakub Memon patna bihar police
गाँधी मैदान थाना पटना - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

राजधानी पटना में एक मशहूर होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मामला गांधी मैदान थाना क्षेत्र के हाेटल पनाश की है, जहां के मेल आईडी पर धमकी भरा ईमेल भेजा गया है। धमकी भरे मेल में कहा गया है कि हाेटल के अंदर 2 किलाे टीएनटी ट्राईनाइट्राे टाेलीन नामक विस्फाेटक रखा है। हाेटल से सभी स्टाफ और होटल में रुके हुए लोगों काे बाहर काल दें।

विज्ञापन


अंडर वर्ल्ड डॉन याकूब मेमन के नाम से आया है मेल 
इस मामले में पुलिस का कहना है कि धमकी देने वाले ने अपने आप काे अंडर वर्ल्ड डॉन याकूब मेमन बताया है। धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद होटल में अफरातफरी मच गई है। लाेगाें की सुरक्षा काे देखते हुए हाेटल के वाइस प्रीसिडेंट एलन क्रिस्टाेफर ने गांधी मैदान थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। लिखित शिकायत में उन्हाेंने कहा कि अंडर वर्ल्ड डॉन याकूब मेमन के नाम से धमकी भरा मेल आया है। साथ ही उन्हाेंने कहा है कि हाेटल की सुरक्षा के साथ ही यहां रहने वालाें लाेगाें और स्टाफ काे लेकर काफी चिंतित हूं। जल्द से जल्द जांच कर सुरक्षा प्रदान कराई जाय। उन्होंने कहा कि पुलिस की जांच में हर तरह से सहयाेग करूंगा।
विज्ञापन


मामला हुआ दर्ज 
घटना के संबंध में गांधी मैदान थाना प्रभारी सीताराम प्रसाद ने बताया कि होटल के मैनेजमेंट ने लिखित शिकायत दी है। जानकारी मिलने के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। इसमें धमकी, जालसाजी के साथ आईटी एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार के श्रम संसाधन मंत्री को भी व्हाट्सएप फोन के मिली थी धमकी
इससे पहले भी बिहार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह को भी व्हाट्सएप फोन के जरिए धमकी दी गई थी, जिसमें यह कहा गया था कि 20 लाख रुपए दो वरना जान से मार दूंगा। इसके बाद श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह ने कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाई थी। मामला दर्ज होने के बाद कोतवाली थाने के पुलिस ने यूपी के आजमगढ़ स्थित फूलपुर थाना से आरोपी संजय कुमार को गिरफ्तार किया था।

                                 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed