फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: NDA is favourite of satta bazar

बिहारः चौथे चरण के बाद सटोरियों ने मारी पलटी, जानिए क्यों?

Tue, 03 Nov 2015 03:46 PM IST
Updated Tue, 03 Nov 2015 03:46 PM IST
विज्ञापन
Bihar: NDA is favourite of satta bazar

बिहार चुनावों में हर दौर के बाद मतदाताओं का बदलता मिजाज राजनीतिक दलों के साथ साथ राजनीतिक विश्लेषकों को भी गफलत में डाल रहा है। चार चरणों के मतदान के बाद भी कोई यह दावा करने की स्थिति में नहीं दिख रहा है कि वोटरों का रुख क्या है।

विज्ञापन


मतदाताओं के इसी मिजाज ने सट्टा बाजार के भी होश उड़ा दिए हैं। यही कारण है कि हर चरण के बाद सट्टा बाजार भी अपना दांव बदल दे रहा है। तीसरे चरण तक महागठबंधन की जीत के पक्ष में दांव लगाते दिख रहे सटोरियों ने चौथे चरण के बाद पलटी मार दी है।
विज्ञापन


उनक दांव अब नए खिलाड़ी पर है। फिलहाल सटोरियों का रुख भाजपा गठबंधन के पक्ष में जाता दिख रहा है। जो चौथे चरण के चुनाव के बाद वोटरों के रुख के आधार पर एनडीए को जीत का बड़ा दावेदार मान रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए दोनों गठबंधनों को कितनी सीटें

Bihar: NDA is favourite of satta bazar

इकॉनोमिक टॉइम्स की खबर के अनुसार 5 नवंबर को होने वाले पांचवे और अंतिम चरण के मतदान से पहले सट्टा बाजार ने एनडीए पर दांव लगा दिया है। सटोरिये भाजपा गठबंधन को 126 और भाजपा को 96 सीट मिलने की उम्‍मीद जता रहे हैं।

वहीं जनता दल यूनाइटेड और राष्ट्रीय जनता दल वाले महागठबंधन को 110 सीटें मिलने की उम्‍मीद जताई जा रही है। जिसमें लालू यादव के राजद को 44 और नीतीश कुमार के जेडीयू को 55 सीटों की घोषणा की गई है।

वहीं सबसे बड़ी उम्‍मीद तो कांग्रेस के लिए है जिसके विधायकों की संख्या काफी दिन बाद दहाई की संख्या (11) तक पहुंचने की उम्मीद की जा रही है। जानकारों की मानें तो सट्टा बाजार अंतिम दांव पांचवे चरण के मतदान के बाद ही लगाएगा।

भाजपा गठबंधन बना हुआ है पहली पसंद

Bihar: NDA is favourite of satta bazar

हैरत की बात ये है चौथे चरण के बाद सट्टा बाजार में एनडीए के पक्ष में तेजी से हवा बदली और मतदान संपन्न होने के बाद इसके 136 सीटों तक पहुंचने की उम्‍मीद की जा रही थी।

लेकिन सोमवार शाम के बाद फिर माहौल बदला और अब इसके 126 सीटों पर दांव लगाया जा रहा है। वहीं तीसरे चरण तक भाजपा से आगे चल रहा महागठबंधन चौ‌थे चरण के बाद पीछे आ गया।

सट्टा बाजार के जानकारों की मानें तो बिहार विधानसभा चुनाव शुरू होने के दौरान से ही भाजपा नेतृत्व वाला राजग सटोरियों की पहली पसंद बना हुआ था। जिसमें राजग को 150 सीटें मिलने की उम्‍मीद की जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed