फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: NCW gave instructions to Bihar Police in case of death of Muzaffarpur girl: Rahul Gandhi also reacted

Bihar: दुष्कर्म पीड़िता बच्ची की मौत के विरोध कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने ऐसा कहा; NCW ने मांगा जवाब

Mon, 02 Jun 2025 04:04 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 02 Jun 2025 04:04 PM IST
सार

बिहार प्रदेश कांग्रेस राजेश राम और यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानू नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ सीएम हाउस के लिए निकले थे। लेकिन, पटना पुलिस ने कांग्रेसियों को राजा पुल के पास रोक लिया। विरोध में कांग्रेसियों ने जमकर प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
Bihar: NCW gave instructions to Bihar Police in case of death of Muzaffarpur girl: Rahul Gandhi also reacted
सड़क पर उतरे कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर में मासूम बच्ची के साथ बलात्कार और मौत मामले में बवाल बढ़ता ही जा रहा है। विपक्ष के नेता लगातार इस मामले पर नीतीश सरकार के खिलाफ हमला बोल रहे हैं। बिहार प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने कार्यकर्ताओं ने सोमवार को भी प्रदर्शन किया। कांग्रेस के नेता हाथों में झंडा लेकर सड़क पर उतर गए और बच्ची की मौत के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने कहा कि बिहार के ‘कुशासन काल’ में जो दलित बेटी के साथ हुआ, वो सिर्फ़ एक अपराध नहीं है। यह पूरे समाज और सिस्टम पर एक गहरा कलंक है। सीएम नीतीश कुमार को इस पर जवाब देना चाहिए और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय अपना इस्तीफा दें। वहीं बिहार कांग्रेस प्रभार कृष्णा अल्लावरू ने कहा कि पटना की सड़कों पर बिहार कांग्रेस और युवा कांग्रेस के साथ खड़ी है। बिहार की बेटी को इंसाफ़ दिलाने की इस लड़ाई में पूरा कांग्रेस परिवार हर क़दम पर शामिल है।

विज्ञापन

विज्ञापन

राहुल गांधी बोले- यह घोर लापरवाही है
इधर, इस मामले को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि मुजफ्फरपुर में दलित नाबालिग बेटी के साथ दरिंदगी और फिर इलाज़ में हुई लापरवाही बेहद शर्मनाक है। अगर समय पर इलाज़ मिला होता, तो उसकी जान बचाई जा सकती थी। लेकिन डबल इंजन सरकार ने सुरक्षा तो दूर, जीवन रक्षा में भी घोर लापरवाही बरती। पीड़ित परिवार को न्याय मिलने तक हम चुप नहीं बैठेंगे। दोषियों और लापरवाह अफसरों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय महिला आयोग ने डीजीपी से मांगी रिपोर्ट
अब राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस मामले की तीखी आलोचना की है। आयोग (NCW) की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने इस मामले को लेकर अस्पताल प्रबंधन और जिम्मेदारों पर  गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया और कड़ी निंदा की है। उन्होंने मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक (DGP) को निर्देश दिया है कि मामले की पूरी और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए। साथ ही अस्पताल अधिकारियों और पुलिस की भूमिका की भी जांच की जाए। दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए। आयोग ने तीन दिन के अंदर इस मामले की रिपोर्ट देने का भी निर्देश दिया है। इधर, पुलिस मुख्यालय की ओर से मुजफ्फरपुर पुलिस को जल्द से जल्द इस मामले का उद्भेदन करने का निर्देश दिया गया है। 
मुजफ्फरपुर की मासूम बच्ची की मौत के बाद उबाल, कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन तेज

Bihar: NCW gave instructions to Bihar Police in case of death of Muzaffarpur girl: Rahul Gandhi also reacted
विरोध प्रदर्शन करते कांग्रेस के नेता। - फोटो : सोशल मीडिया।

विरोध में सड़क पर उतरी थी कांग्रेस
बता दें कि मुजफ्फरपुर में नौ साल की मासूम बच्ची के साथ 26 मई को दुष्कर्म किया गया था और फिर गला रेत कर फेंक दिया गया था। गंभीर हालत में उसे पहले SKMCH मुजफ्फरपुर में भर्ती कराया गया, बाद में हालत बिगड़ने पर पटना रेफर किया गया। परिजनों का आरोप है कि पटना में इलाज में लापरवाही हुई, जिसके कारण बच्ची की मौत हुई। बच्ची की मौत के बाद बवाल बढ़ गया। घटना के विरोध में परिजन, स्थानीय लोग और विपक्षी दलों के नेता सड़क पर उतर आए। रविवार को कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सरैयागंज चौक के पास सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार विरोधी नारेबाजी की गई और स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के खिलाफ जमकर रोष जताया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed