फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: NCP flareson seat sharing in alliance

बिहारः महागठबंधन में सीटों के बंटवारे पर भड़की एनसीपी

Thu, 13 Aug 2015 05:47 PM IST
Updated Thu, 13 Aug 2015 05:47 PM IST
विज्ञापन
Bihar: NCP flareson seat sharing in alliance

बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए चार दलों के बीच हुआ महागठबंधन सीटों के बंटवारे की घोषणा के साथ ही खतरे में पड़ता दिख रहा है। गठबंधन के घटक दल एनसीपी ने कम सीटें मिलने की बात कहकर गठबंधन से नाता तोड़ने की धमकी दी है।

विज्ञापन


बिहार में एनसीपी के वरिष्ठ नेता तारिक अनवर तो काफी आक्रामक तेवरों में दिखे। उन्होंने कहा कि अब अगर उन्हें हमारी जरूरत नहीं तो हम अलग हो जाते हैं। बता दें कि बिहार में विधानसभा चुनावों के लिए जनता दल यूनाइटेड और राष्ट्रीय जनता दल ने 100-100 सीटों पर लड़ने का फैसला किया है।
विज्ञापन


जबकि 40 सीटें कांग्रेस और मात्र तीन सीटें एनसीपी के लिए छोड़ी गई हैं। सीटों की घोषणा के साथ ही विरोध के स्वर भी तेज हो गए थे। कांग्रेस ने भी कम सीटें दिए जाने की बात कहते हुए गठबंधन पर आपत्ति जताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान बिहार कांग्रेस के नेता और पूर्व मंत्री सीपी ठाकुर भी वहां मौजूद थे। लेकिन बताया जा रहा है उनकी पार्टी को 40 सीटों पर आपत्ति है। वहीं अब एनसीपी ने इसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी में राक्रांपा

Bihar: NCP flareson seat sharing in alliance

खासकर बिहार एनसीपी के बड़े नेता तारिक अनवर तो विरोधी मूड में दिखाई दे रहे हैं। गुरुवार को तारिक अनवर ने आरोप लगाया कि उन्हें अब हमारी जरूरत नहीं। खुद ही तय कर लिया कि हमें कितनी सीटें दी जानी हैं।

यह तो सरासर हमारा अपमान है। इससे अच्छा तो हम अकेले ही चुनाव लड़ लें। वहीं तारिक के तेवरों को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि पार्टी चुनावों में अकेले भी लड़ सकती है। राजनीतिक विश्लेषकों के चश्मे से देखें तो कई सीटों पर तारिक अनवर की खुद ही अच्छी पकड़ है।

वहीं सूत्रों की मानें तो कांग्रेस भी अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी कर सकती है। हालांकि पिछले चुनावों में कांग्रेस ने राजद से अलग होकर अकेले चुनाव लड़ा था और सभी 243 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे।

लेकिन वह मात्र चार सीटों पर ही जीत दर्ज करने में सफल रही थी, ऐसे में इस बार पार्टी ऐसा कोई जोखिम ले इसकी संभावना कम ही नजर आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed