फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Navgachiya of Bhagalpur trembled by the blasts, 21 LPG cylinders exploded alternately, there was a stir

बिहार: धमाकों से थर्राया भागलपुर का नवगछिया, 21 रसोई गैस सिलेंडर बारी-बारी से फूटे, मचा हड़कंप

Fri, 10 Dec 2021 11:07 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 10 Dec 2021 11:07 PM IST
सार

घटना के बाद मकान मालिक परिवार सहित घर छोड़कर फरार हो गया है। भागलपुर के एसडीओ यतेंद्र कुमार पाल के अनुसार मकान मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
Bihar: Navgachiya of Bhagalpur trembled by the blasts, 21 LPG cylinders exploded alternately, there was a stir
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : self

विस्तार

बिहार के भागलपुर का नवगछिया इलाके के एक मकान में एक-एक कर 21 रसोई गैस सिलेंडरों में धमाके हुए। इससे पूरा इलाका थर्रा उठा। लोगों में दहशत व अफरातफरी मच गई। लोग घरों से भाग निकले। धमाकों से लगी आग की लपटें दूर तक दिखाई दीं। अभी आग की वजह पता नहीं चली है। माना जा रहा है कि अवैध सिलेंडर रिफिलिंग का काम किया जा रहा था, तभी यह घटना हुई। 

विज्ञापन

 
घटना के बाद मकान मालिक परिवार सहित घर छोड़कर फरार हो गया है। भागलपुर के एसडीओ यतेंद्र कुमार पाल के अनुसार मकान मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। इस बात की जांच चल रही है कि बिना किसी लाइसेंस के इतनी बड़ी संख्या में उसके पास इतने गैस सिलेंडर कहां से आए थे? पुलिस ने मौके से 60 से ज्यादा सिलेंडर जब्त किए हैं। 
विज्ञापन


सिलेंडरों में धमाके व आग की घटना शुक्रवार दोपहर करीब सवा एक बजे हुई। नवगछिया के नोनियापट्टी में रामचन्द्र साह के घर में ये यह धमाका हुआ। इससे उनके आसपास के कई अन्य घरों में भी आग लग गई। आग बुझाने के दौरान रामचन्द्र साह का चेहरा भी झुलस गया। दो अन्य भी झुलसे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार घटना के बाद रामचंद्र परिवार और बच्चों के साथ घर के जरूरी कागजात लेकर भाग गया। आग से उसका घर तबाह हो गया है। पुलिस ने क्षेत्र में कम्युनिस्ट कार्यालय में रखे 63 गैस सिलेंडर को जब्त कर लिया है। इनमें से कुछ खाली थे। सिलेंडरों में धमाके व आग के बाद अफरातफरी मच गई।


बताया गया है कि आरोपी रामचन्द्र साह पहले भारत गैस एजेंसी में काम करता था। बाद में उसने गैस एजेंसी की मिलीभगत से गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का धंधा शुरू कर दिया। वह अपने घर पर 200 से 300 सिलेंडर रखता था। यहीं से वह सिलेंडरों की कालाबाजारी करता था। 

एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि रहवासी इलाके में इतनी बड़ी संख्या में सिलेंडर घर में रखना गैर कानूरी है। जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed