फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar National level swimmer Gopal Prasad Yadav who won many medals makes living by selling tea

बिहार: सरकार की लापरवाही के कारण चाय बेचने को मजबूर हुआ राष्ट्रीय स्तर का तैराक

Thu, 21 Nov 2019 08:35 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 21 Nov 2019 08:35 AM IST
विज्ञापन
Bihar National level swimmer Gopal Prasad Yadav who won many medals makes living by selling tea
राष्ट्रीय स्तर का तैराक गोपाल प्रसाद यादव - फोटो : ANI

बिहार में राष्ट्रीय स्तर के तैराक जिन्होंने कई प्रतिस्पर्धाओं में मेडल्स जीते हैं वह अपना जीवन निर्वाह चाय बेचकर कर रहे हैं। गोपाल बक्सर जिले के काजीपुर के नयातोला में चाय की एक छोटी सी दुकान चला रहे हैं। यह बिहार में खिलाड़ियों और खेल की स्थिति का एक और उदाहरण है जो व्यवस्था की उदासीनता के कारण पीड़ित हैं।

विज्ञापन


गोपाल एक समय अंतरराष्ट्रीय स्तर के तैराक बनना चाहते थे। वह अब अपनी खराब आर्थिक व्यवस्था के कारण चाय बेचने को मजबूर हैं ताकि अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें। उनकी चाय की दुकान का नाम 'नेशनल स्वीमर टी स्टॉल' है। जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने यह नाम क्यों रखा है तो उन्होंने कहा कि यह सभी एथलीटों की दुर्दशा पर प्रकाश डालता है। 
विज्ञापन


गोपाल को उम्मीद है कि यह लोगों को जागरूक करेगा कि एक राष्ट्रीय स्तर का तैराक चाय बेचकर अपना जीवन यापन कर रहा है। 1987 में गोपाल ने पहली बार कोलकाता में हुई राष्ट्रीय तैराकी प्रतिस्पर्धा में बिहार का प्रतिनिधित्व किया था। फिर उन्होंने 1988 और 1989 में केरल में आयोजित राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने 1988 में बीसीए दानापुर में आयोजित राज्य चैंपियनशिप में 100 मीटर बैकस्ट्रोक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया था। 1990 में वह डाक विभाग में नौकरी के लिए साक्षात्कार देने गए लेकिन उन्हें नौकरी नहीं मिली। आज गोपाल गंगा नदी में तैराकी सिखाते हैं। 


उनका कहना है कि इसने उनके अंदर के तैराक को जिंदा रखने का काम किया है। उन्होंने कहा कि उनके बेटे सनी और सोनू कुमार अच्छे तैराक हैं लेकिन उनकी स्थिति देखकर उन्होंने तैराकी को छोड़ दिया है। उनके ग्राहकों को विश्वास है कि यह वास्तव में निराशाजनक है कि उन्हें सड़कों पर चाय बेचनी पड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed