{"_id":"5f4e32f68ebc3e54e7048e9c","slug":"bihar-narcotics-control-bureau-caught-589-kg-cannabis-from-a-container-five-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने पकड़ा 589 किलो गांजा, पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने पकड़ा 589 किलो गांजा, पांच गिरफ्तार
Tue, 01 Sep 2020 05:09 PM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 01 Sep 2020 05:09 PM IST
विज्ञापन
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, पटना
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के पटना जोनल यूनिट के नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। विभाग ने गहन जांच के दौरान 30 अगस्त को एक कंटेनर ट्रक से 589.4 किलोग्राम गांजा जब्त किया। इसके अलावा टीम ने इस मामले में शामिल 5 लोगों को गिरफ्तार भी किया है।
विज्ञापन
Bihar: Narcotics Control Bureau, Patna Zonal Unit seized 589.4 kgs of ganja (cannabis) from a container Truck on August 30; 5 persons have been arrested. pic.twitter.com/NKE36avehq
— ANI (@ANI) September 1, 2020विज्ञापन
एनसीबी पटना यूनिट जोनल निदेशक कुमार मनीष ने बताया कि ओडिशा से बिहार के वैशाली जिले में गांजा तस्करी की सूचना मिली थी। उसपर कार्रवाई करते हुए एनसीबी जोनल यूनिट पटना ने 30 अगस्त की शाम जीरो माईल के समीप एक कंटेनर ट्रक से 589.4 किलोग्राम गांजा जब्त किया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि ट्रक चालक अमित कुमार और खलासी संजय चौहान, दोनों हरियाणा के रहने वाले हैं। पूछताछ के आधार पर सोमवार सुबह एक मारुति सेलेरियो वाहन से पटना के दीदारगंज टोल प्लाजा पर गांजा की इस खेप के प्राप्तकर्ता मनोज राय, सईस्तानंद राय और बिपिन राय को गिरफ्तार किया गया। सभी वैशाली जिले के रहने वाले हैं।