फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Nalanda ward councilor was having liquor party and gambling with friends, police raided and caught six

Bihar News: दोस्तों के साथ शराब पार्टी और जुआ खेल रहा था वार्ड पार्षद, पुलिस ने छापेमारी कर छह को पकड़ा

Wed, 25 Sep 2024 01:53 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 25 Sep 2024 01:53 PM IST
सार

सोहसराय थाना अध्यक्ष राजमणि ने बताया कि उन्हें कई दिनों से इस अवैध गतिविधि की सूचना मिल रही थी। छापेमारी में बिहार शरीफ नगर निगम के वार्ड संख्या 6 के पार्षद विवेक कुमार विक्की समेत छह लोग रंगे हाथों पकड़े गए।

विज्ञापन
Bihar: Nalanda ward councilor was having liquor party and gambling with friends, police raided and caught six
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार शरीफ में स्थित सोहसराय थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक वार्ड पार्षद सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है। ये सभी लोग आशा नगर स्थित पानी टंकी के ऑपरेटर रूम में अवैध रूप से जुआ खेलने और शराब का सेवन करते हुए पकड़े गए। सोहसराय थाना अध्यक्ष राजमणि ने बताया कि उन्हें कई दिनों से इस अवैध गतिविधि की सूचना मिल रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में बिहार शरीफ नगर निगम के वार्ड संख्या 6 के पार्षद विवेक कुमार विक्की समेत छह लोग रंगे हाथों पकड़े गए।

विज्ञापन


दो बोतल अंग्रेजी शराब और नगद बरामद
पुलिस ने मौके से दो बोतल अंग्रेजी शराब, 15,240 रुपये नकद, ताश के पत्ते और आठ मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए अन्य लोगों में संजीव कुमार, विक्रांत कुमार, सूरज शर्मा, ऋषि कुमार और मोहम्मद तारिकुल शामिल हैं। पूछताछ के दौरान, आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे नियमित रूप से इस स्थान पर एकत्र होकर जुआ खेलते और शराब का सेवन करते थे।
विज्ञापन


छापेमारी अभियान चलाया जा रहा
वहीं इस कार्रवाई के बाद लोगों का कहना है कि यह खुलासा राज्य में शराबबंदी कानून के बावजूद अवैध शराब की उपलब्धता और उपभोग पर गंभीर सवाल खड़े करता है। पुलिस का कहना है कि छापेमारी में शामिल पुलिस दल में थाना अध्यक्ष राजमणि के अलावा दरोगा संजय राम, अलीम अंसारी, अंशु माला, टुनटुन चौधरी, राम इकबाल यादव, जमादार नंदकुमार सिंह, विशेश्वर कुमार और राजकुमार सिंह शामिल थे। आगामी पर्व-त्योहार को देखते हुए जुआ और शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed