फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Nagarpalika chunav, Elections Are Proposed In April Special Commission Has Not Yet Been Constituted over reservation in bihar

बिहार: आरक्षण के मुद्दे पर टल सकता है नगरपालिका चुनाव, राज्य निर्वाचन आयोग ने दिए संकेत, जानें पूरा मामला

Wed, 30 Mar 2022 07:48 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 30 Mar 2022 07:48 AM IST
सार

चुनाव के पहले आरक्षण की स्थिति स्पष्ट करने के लिए विशेष आयोग का गठन नहीं हो पाया है जिसके चलते नगरपालिका चुनाव टलने के आसार बढ़ गए हैं।

विज्ञापन
Bihar Nagarpalika chunav, Elections Are Proposed In April Special Commission Has Not Yet Been Constituted over reservation in bihar
मतदान - फोटो : social media

विस्तार

बिहार में आरक्षण के मुद्दे पर अप्रैल में प्रस्तावित नगरपालिका चुनाव एक बार फिर से टल सकता है। राज्य निर्वाचन आयोग ने भी इसके संकेत दे दिए हैं। बताया जा रहा है कि चुनाव के पहले आरक्षण की स्थिति स्पष्ट करने के लिए विशेष आयोग का गठन नहीं हो पाया है जिसके चलते चुनाव टलने के आसार बढ़ गए हैं। दरअसल इस बात को बल तब और मिल गया जब राज्य निर्वाचन आयोग के विशेष कार्य पदाधिकारी ने नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव को पत्र लिखा।

विज्ञापन


जानें क्या है मामला?
दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने नगरपालिका चुनाव में आरक्षण की स्थिति को स्पष्ट करने के लिए विशेष आयोग गठित करने का आदेश दिया है। इसके तहत चुनाव में आरक्षण देने के लिए त्रिस्तरीय निरीक्षण को आधार बनाने के लिए कहा गया है। इसके आधार पर तय किया जाना है कि चुनाव में किन जातियों को पिछड़े वर्ग को दिए जाने वाले आरक्षण के दायरे में रखा जाए।
विज्ञापन


सरकार को तत्काल विशेष आयोग का गठन करना होगा 
समय पर चुनाव कराने के लिए सरकार को तत्काल विशेष आयोग का गठन करना होगा और आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट की प्रक्रिया को भी पूरा करना होगा ताकि पिछड़ा वर्ग आयोग इसपर हरि झंडी दे सके। पिछड़ा वर्ग आयोग अपनी अनुशंसा सरकार को देगा और फिर सरकार विधानसभा में इसे अंतिम रूप देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed