फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: muslim voter changed his pattern

बिहार चुनावः मुस्लिम वोटरों ने इस बार बदला अंदाज

Sun, 01 Nov 2015 03:42 PM IST
Updated Sun, 01 Nov 2015 03:42 PM IST
विज्ञापन
Bihar: muslim voter changed his pattern

पूर्व में होने वाले चुनावों में किसी भी पोलिंग बूथ पर हर किसी की निगाहें बुरका पहने महिलाओं की लंबी लंबी लाइनों पर होती थी। पूर्व में बिहार में होने वाले चुनावों में भी इसकी झलक दिखती थी लेकिन मौजूदा विधानसभा चुनावों में यह नजारा नहीं दिखाई देता।

विज्ञापन


चुनावों के तीन चरण बीतने के बाद भी मतदान बूथों पर बुर्कानशीं उन महिलाओं की कतारें अब कम ही देखने को मिल रही हैं। तो क्या ऐसा है कि इस बार मुस्लिम महिलाएं वोट देने के लिए घरों से निकलने में परहेज कर रही हैं।
विज्ञापन


शायद ऐसा कहना ठीक नहीं होगा, माना जा रहा है कि मुस्लिम महिलाओं ने इस बार के चुनावों में वोट देने के लिए बुर्के को अलविदा कह दिया है। ये बिहार विधानसभा चुनावों में इस बार आया एक नया बदलाव है जिसके पीछे राजनीतिक दलों की भी सोची समझी रणनीति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वोटों के ध्रुवीकरण की आशंका ने बिगाड़ी चाल

Bihar: muslim voter changed his pattern

एक वरिष्ठ जेडीयू नेता के अनुसार मुस्लिम महिलाओं ने चुनावों के दौरान विशेष पहचान बन चुके बुर्के का फिलहाल त्याग कर दिया है। असल में नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड के नेताओं को यह सबक मिला बीते लोकसभा चुनावों में।

जब मोदी लहर पर लड़े गए चुनावों में वोटों का जमकर ध्रुवीकरण हुआ। वो बताते हैं कि उस दौरान बुर्के में एक साथ निकली मुस्लिम महिलाएं वोट डालने जाती तो लगता जैसे थोक के भाव वोट भाजपा विरोधी दलों को पड़ रहे हैं।

अखबारों और टीवी चैनलों में बुर्के पहनकर कतारों में लगी महिलाओं की तस्वीरों ने ऐसा असर डाला कि जो वोट लालू और नीतीश की झोली में जा सकते थे वो भी भाजपा के पक्ष में गोलबंद हो गए। नतीजतन पूरा लोकसभा चुनाव हिंदू बनाम मुस्लिम बन गया।

लो प्रोफाइल बने हुए हैं मुस्लिम मतदाता

Bihar: muslim voter changed his pattern

जिसका भाजपा ने भरपूर फायदा उठाया। इस तरह के छुटपुट वाक्यों से मुस्लिम नेताओं ने सीख ली और इसका असर इस बार के चुनावों में देखा जा रहा है। जहां मुस्लिम मतदाता पूरी तरह लो प्रोफाइल बना हुआ है।

वह अपनी उस पहचान को जाहिर नहीं करना चाहता जिससे आसानी से उसमें और अन्य वोटरों में अंतर किया जा सके। न तो मुस्लिम महिलाएं और पुरुष वोटर जत्‍थों के जत्‍थों में वोट देने जा रहे हैं न ही एक साथ लाइन लगाकर वोट दी जा रही है।

मुस्लिम मतदाताओं के रुख में आए इस बदलाव का असर निश्चित रूप से चुनावों पर भी देखने को मिलेगा। लेकिन यह क्या असर डालेगा इसका खुलासा 8 नवंबर को ही पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed