फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Murder of Mukhiya husband in Bhojpur, criminals shot in the middle of the market, live murder

Bihar : सरेआम मुखिया पति का मर्डर, अपराधियों ने पहले पीछे से मारी गोली, रोड पर गिरने बाद पास जाकर भूना

Sun, 14 May 2023 11:06 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 14 May 2023 11:06 AM IST
सार

Bihar : मुखिया पति बाइक से बाजार की ओर जा रहे थे, इसी बीच दो अपराधी पीछे से दौड़ते हुए आए और गोली चलाने लगे। मुखिया पति के पीठ में एक गोली लगी, वह बाइक लेकर रोड पर गिर गए। अपराधी यहीं नहीं रूके। दोनों पास आए और फिर दनादन गोलियां दाग दी।

विज्ञापन
Bihar: Murder of Mukhiya husband in Bhojpur, criminals shot in the middle of the market, live murder
भोजपुर में लाइव मर्डर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के आरा में अपराधियों ने दिनदहाड़े एक मुखिया पति की हत्या कर दी। रविवार सुबह मुखिया पति बाइक से घर की ओर जा रहा थे। बाजार के गुजरने के दौरान दो अपराधी उनके पीछे दौड़ने लगे। दोनों के हाथ में बंदूक थी। अपराधियों ने मुखिया पति को रुकने के लिए कहा। लेकिन, जब वह नहीं सुने और बाइक आगे बढ़ने लगे तो करीब 30 मीटर दूरे से अपराधी ने पहली गोली चलाई। गोली सीधे मुखिया पति को लगी। वह फौरान बाइक लेकर जमीन पर गिर गए। इसके बाद एक-एक कर दोनों अपराधी आए। नजदीक जाकर दनादन गोलियां दागने लगे। मुखिया पति के मौत की पुष्टि होते ही दोनों फरार हो गए। खास बात यह है कि दिनदहाड़े बेखौफ अपराधियों की यह करतूक CCTV में कैद हो गए। 
विज्ञापन


वारदात के बाद व्यवसायियों में दहशत
यह वीडियो देखकर हर दंग है। वारदात के बाद व्यवसायियों में दहशत है। उनका कहना है कि दिनदहाड़े अपराधियों ने जिस तरह से वारदात को अंजमा दिया, उससे अब दुकान खोलने में डर लगा रहा है। पुलिस का खौफ अब अपराधियों में खत्म हो गया।  घटना के बाद लोग आक्रोशित हो गए और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग ले सड़क पर उतर गए। मामला बड़हरा प्रखंड के कृष्णागढ़ ओपी क्षेत्र के सरैया बाजार की है।
विज्ञापन


 

Bihar: Murder of Mukhiya husband in Bhojpur, criminals shot in the middle of the market, live murder
हत्या के बाद लोगों की भीड़ की लग गई। - फोटो : अमर उजाला

पिछले साल होली में भी मारी थी गोली
मुखिया पति के हत्या की सूचना मिलते ही कृष्णागढ़ ओपी पुलिस के साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचे मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। CCTV फुटेज की मदद से अपराधियों की तलाश में छानबीन की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मृतक की पहचान बड़हरा प्रखंड के पश्चिमी गुंडी पंचायत के मुखिया अमरावती देवी के पति महेंद्र यादव उर्फ मुन्ना यादव के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि मुन्ना यादव और उनकी पत्नी अमरावती देवी (पश्चिमी गुंडी पंचायत की मुखिया) को पिछले साल 20 मार्च 2022 को होली के दिन रंग खेलने के विवाद को लेकर हथियारबंद अपराधियों द्वारा दोनों को दोनों को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया था।



हत्या के विरोध में बाजार बंद, सड़क जाम
घायल मुखिया और उसके बेटे द्वारा पश्चिमी गुंडी पंचायत के पूर्व मुखिया पति अंशु समेत तीन लोगों पर मामला दर्ज कराया गया था। इधर, हत्या के बाद परिजन और स्थानीय लोगों का आक्रोश भड़क उठा है और उनके द्वारा सरैया बाजार की दुकानों को बंद करा कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की जा रही है। वहीं आक्रोशित लोगों द्वारा बीच सड़क सड़क पर आरा-सरैया मुख्य मार्ग को जाम भी कर दिया गया। कुछ देर बाद पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत करवाया। करीब दो घंटे बाद सड़क पर आवागमन सामान्य हुआ। लोगों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से और आरोपियों की गिरफ्तारी करे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed