फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Murder of gangster Mukesh Pathak's ride hand in Motihari, murder of Om Prakash, Babu Saheb

Bihar : गैंगस्टर मुकेश पाठक के राइड हैंड का दिनदहाड़े मर्डर, मां से मिलने अस्पताल जा रहा था, अपराधियों ने भूना

Sat, 06 May 2023 11:06 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 06 May 2023 11:06 AM IST
सार

शनिवार सुबह वह अपनी मां से मिलने हॉस्पिटल जा रहा था। उसकी मां का मोतिहारी के ही हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। इसी दौरान पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने गोलियों से भून डाला। 

विज्ञापन
Bihar: Murder of gangster Mukesh Pathak's ride hand in Motihari, murder of Om Prakash, Babu Saheb
अपराधियों ने स्कॉर्पियो पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी में गैंगस्टर मुकेश पाठक के राइट हैंड कहे जाने वाले ओम प्रकाश उर्फ बाबू साहेब (42) की दिनहड़ाड़े हत्या कर दी गई। वह अपने ड्राइवर समेत 3 लोगों के साथ शिवहर से मुजफ्फरपुर जा रहा था। इसी दौरान फेनहारा प्रखंड के इजोरबारा गांव में अपराधी ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। अपराधियों ने स्कॉर्पियो पर दो दर्जन राउंड गोलीबारी की। इसमें बाबू साहेब की मौके पर ही मौत हो गई। गोलीबारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने स्कॉपियो को जब्त कर लिया।

विज्ञापन


आपसी रंजिश में हत्या, स्कॉर्पियो में 3 लोग बाल-बाल बच गए 
SP कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि आपसी रंजिश में हत्या की बात सामने आ रही है। स्कॉर्पियो सवार पर गोलीबारी की गई। इसमें एक की मौत हो गई। मरने वाला जेल में बंद गैंगस्टर मुकेश पाठक का राइट हैंड बताया जा रहा है। गोलीबारी में 3 लोग बच गए। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस को घटनास्थल से 15 खोखे बरामद हुए। मरने वाले की पहचान शिवहर के लक्ष्मीनिया निवासी ओम प्रकाश उर्फ बाबू साहेब के रूप में हुई है। अपराधियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। 
विज्ञापन

 

Bihar: Murder of gangster Mukesh Pathak's ride hand in Motihari, murder of Om Prakash, Babu Saheb
गोलीबारी के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
बाबू साहेब जेल में बंद कुख्यात मुकेश पाठक का राइट हैंड था
वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि गाड़ी में चार लोग सवार थे। इसमें से एक केवल ओम प्रकाश उर्फ बाबू साहेब को ही गोली लगी है। बाबू साहेब जेल में बंद कुख्यात मुकेश पाठक का राइट हैंड था। जेल जाने के बाद से मुकेश पाठक का सारा काम बाबू साहेब ही संभाल रहा था। शनिवार सुबह वह अपनी मां से मिलने हॉस्पिटल जा रहा था। उसकी मां का मुजफ्फरपुर के ही हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। मां से मिलने के बाद वह यूपी निकलने वाला था। बाबू साहेब बिजली विभाग में टेंडर लेता था। लोग उसे बिजली विभाग के ठेकेदार के रूप में जानते थे। इसी दौरान पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने गोलियों से भून डाला। प्रतीत होता है कि आपसी रंजिश में ही बाबू साहब की हत्या कर दी गई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की गिरफ्तारी करे। 

Bihar: Murder of gangster Mukesh Pathak's ride hand in Motihari, murder of Om Prakash, Babu Saheb
ओमप्रकाश की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
जानिए, गैंगस्टर मुकेश पाठक के क्लोज कैसे आया बाबू साहेब
सूत्रों की मानें तो शिवहर जिला के लक्ष्मीनिया का ओम प्रकाश उर्फ बाबू साहेब पर साल 2011 में अपनी पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा था। उसके ससुराल वालों ने इस मामले में केस किया था। 2013 में पत्नी की हत्या के आरोप में सीतामढ़ी जेल गया था। यहीं उसकी मुलाकात संतोष झा और मुकेश पाठक से हई। उस समय मुकेश पाठक, संतोष झा के लिए काम करता था। संतोष झा की हत्या के बाद ओम प्रकाश मुकेश पाठक के साथ आ गया। बाबू साहेब जब जेल से बाहर निकला वह मुकेश पाठक के बिजली के ठेकेदारी समेत कई काम देखने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed