फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Murder of businessman in Patna, dispute was already going on; criminals shot 3

Bihar : पटना में बिजनेसमैन का मर्डर, पहले से चल रहा था विवाद; अपराधियों ने 3 गोली मारी

Tue, 18 Apr 2023 05:25 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 18 Apr 2023 05:25 PM IST
सार

पटना में दिनदहाड़े हत्या हुई है। अपराधियों ने एक बिजनेसमैन को गोलियों से भून डाला। जब तक परिजन उन्हें अस्पताल लेकर जाते तब तक उन्होंने दम तोड़ दिया। इधर गोलीबारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

विज्ञापन
Bihar: Murder of businessman in Patna, dispute was already going on; criminals shot 3
जांच करने पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में दिनदहाड़े हत्या हुई है। अपराधियों ने एक बिजनेसमैन को गोलियों से भून डाला। जब तक परिजन उन्हें अस्पताल लेकर जाते तब तक उन्होंने दम तोड़ दिया। इधर गोलीबारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने फौरन उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया। 4 गोली लगने के कारण उन्होंने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। घटना आलमगंज थाना इलाके के बिस्कोमान कॉलोनी की है।

विज्ञापन


इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुट गई। पुलिस का कहना है की जमीन विवाद में गोलीबारी की बात सामने आ रही है। पहले से इस मामले को लेकर विवाद चल रहा था। अपराधियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही इस मामले में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृतक की पहचान बिस्कोमान कॉलोनी निवासी अर्जुन सिंह (60) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों करना है कि अर्जुन सिंह इलाके के प्रतिष्ठित बिजनेसमैन थे। जमीन को लेकर उनका विवाद चल रहा था इस मामले में उन्होंने आलम ने थाने में केस भी किया था। पुलिस इस मामले को गंभीरता से लें और हत्यारों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करें। वहीं घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है। वह अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


16 कट्ठा जमीन का विवाद पूर्व से चला रहा है
मृत अर्जुन सिंह के बेटे सन्नी ने बताया कि बिस्कोमान कॉलोनी में ही 16 कट्ठा जमीन का विवाद पूर्व से चला रहा है। सनी ने दावा किया है कि वह सभी जमीन उनके पिता अर्जुन सिंह की है। सनी ने बताया कि बिस्कोमान कॉलोनी के ही विजय यादव और उनका भगना विकास यादव हमेशा उस जमीन पर अपना दावा करता था। इसी बात को लेकर कई बार विजय सिंह यादव ने उनके पिता अर्जुन सिंह को धमकी भी दिया था। इस बात को लेकर सनी ने पटना के वरीय आरक्षी अधीक्षक से लेकर डीजीपी तक सुरक्षा की गुहार लगाई थी। सनी ने बताया कि विजय यादव एवं उनका भगना विकास यादव दोनों अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति है और उन्हें पिता को जान से मारने की हमेशा धमकी दिया करता था। मंगलवार की घटना के बारे में बताते हुए उन्होंने बताया कि उनके पिता अर्जुन सिंह लेबर को पैसा देने के लिए वहां पहुंचे थे। इसी क्रम में विजय यादव के द्वारा उनके पिता की हत्या कराई गई। उन्होंने बताया कि उनके पिता को अपराधियों ने 4 गोली मारी है, जिसमें 2 गोली उनके सर में और 2 गोली सीने पर लगी। इससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed