{"_id":"e6f741c25a6282d65f13e13f2c76e5a7","slug":"bihar-murder-khagaul","type":"story","status":"publish","title_hn":"'पापा ने मम्मी को मार डाला, मुझे भी ट्रेन से फेंक दिया'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'पापा ने मम्मी को मार डाला, मुझे भी ट्रेन से फेंक दिया'
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 31 Jul 2014 03:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को पटना के खगौल थाने में 11 साल का एक बच्चा बदहवास हालत में आया और फिर उसने जो कहा उसे सुनकर पुलिसवाले हैरान रह गए।
विज्ञापन
हबीब नाम के इस बच्चे की कहानी ऐसी है जो किसी के भी दिल को दहला दे। खबर के मुताबिक बच्चे के पुलिस को बताया कि उसके पिता ने उसकी मां को गला दबाकर मार दिया और फिर उसे लेकर ट्रेन में बैठ गए। बच्चा रोया तो उसे भी ट्रेन से फेंक दिया।
स्थानीय अखबारों में छपी खबरों के मुताबिक उसकी कहानी सुन कर पुलिसवालों ने उसे खाने को दिया और उसे चुप कराया। इसके बाद पुलिस ने उससे प्यार से पूरी कहानी पूछी।
विज्ञापन
बच्चे ने बताया कि उसके पिता का नाम असलम है लेकिन वो कहां रहता है ये बात वो पुलिस को नहीं बता पाया। थानाध्यक्ष शिवाजी प्रसाद के मुताबिक बच्चे को थाने में ही रखा गया है, आस पास के तमाम इलाके में इस बाबत सूचना दे दी गई है और लोगों से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस अब उस असलम नाम के शख्स की तलाश में है जिसने अपनी ही पत्नी का कत्ल कर दिया और बच्चे की भी हत्या की कोशिश की। अब देखना ये होगा कि कानून के हाथ कातिल तक कब पहुंचेंगे?