फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Mother of two children raped in Madhubani, criminal tried to kill her with a knife, condition critical

Bihar: बच्चों के साथ घर में सो रही थी, दरवाजा तोड़कर घुसा पति का दोस्त; पहले रेप किया फिर इस जगह चाकू गोदा

Fri, 03 Nov 2023 09:41 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 03 Nov 2023 09:41 AM IST
सार

पीड़ित महिला के देवर ने बताया कि मेरी भाभी अपने दोनो बच्चों के साथ घर में सो रही थी इस दौरान गांव के ही युवक ने घर का दरवाजा तोड़कर घटना को अंजाम दिया है।
 

विज्ञापन
Bihar: Mother of two children raped in Madhubani, criminal tried to kill her with a knife, condition critical
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मधुबनी के घोघरडीहा थाना क्षेत्र में शादीशुदा महिला के साथ रेप हुआ है। गुरुवार देर रात वह अपने दो बच्चों के साथ घर में सो रही थी। गांव का ही एक दरिंदा दरवाजा तोड़कर घर में घुसा। पहले उसने महिला के साथ दरिंदगी की। इससे भी मन नहीं भरा तो उसके प्राइवेट पार्ट में चाकू गोद दिया। महिला की हालत गंभीर है। उसका इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि महिला के प्राइवेट पार्ट पर चाकू प्रहार कर गोदा गया है। गले पर भी गम्भीर जख्म के निशान हैं। पीड़ित महिला के देवर ने बताया कि मेरी भाभी अपने दोनो बच्चों के साथ घर में सो रही थी इस दौरान गांव के एक युवक ने घर का दरवाजा तोड़कर घटना को अंजाम दिया है।

विज्ञापन


पीड़िता बोली- गला दबाकर जान से मारने की कोशिश भी की
पीड़िता ने डीएमसीएच में इलाज के दौरान पुलिस को बताया है कि उसने पति परदेस में नौकरी करते हैं। गुरुवार रात वह रात को अपने घर में दोनों बच्चों के साथ सो रही थी। इस दौरान उसके पति का दोस्त  उसके घर का गेट तोड़कर प्रवेश कर गया और गंदा काम करने लगा। विरोध करने पर उसने मेरे मुंह और दोनो हाथ को गमछे से बांध दिया। इतना ही नहीं दरिंदे ने चाकू से वार कर दिया। उसने गमछे से ही गला दबाकर जान से मारने की कोशिश भी की। समय रहते पड़ोसी जुट गए। इस दौरान मौका पाकर आरोपी भाग निकला। महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


देवर ने कहा- घर में गंभीर हालत में पड़ी थी भाभी
डीएमसीएच में इलाज कराने आये पीड़ित महिला के देवर ने बताया कि रात में जब घर में हल्ला होने लगा नींद से जगा देखा कि भाभी गम्भीर अवस्था मे घर में पड़ी हुई थी। इसके बाद हम अपने परिजनों के साथ घोघरडीहा केंद्र इलाज के लिए भाभी को ले गए जहां से गम्भीर स्थिति बताते हुए फुलपरास स्थित अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जहां कुछ देर इलाज के दौरान सुधार नही होता देखकर उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। यहां डॉक्टरों के द्वारा इलाज किया जा रहा है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed