फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar : Mother in law fainted after seeing daughter in law, came out of the house Sasaram transgender

बिहार: बहू को देखकर बेहोश हुई सास, होश में आते ही निकाला घर से बाहर, जानें आखिर क्या हुआ?

Sun, 27 Jun 2021 02:16 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sun, 27 Jun 2021 02:16 PM IST
सार

सासाराम जिले के करगहर के युवक गोलू को एक किन्नर से प्यार हो गया। दोनों ने साथ जीने की ठानी और शादी कर ली। इसके बाद किन्नर से शादी करने वाले युवक के घर में बवाल मच गया है। परिवार वाले किसी भी शर्त पर अपनी बहू को स्वीकार करने को तैयार नहीं हुए।

विज्ञापन
Bihar :  Mother in law fainted after seeing daughter in law, came out of the house  Sasaram transgender
दुल्हन - फोटो : Social Media

विस्तार

बिहार के सासाराम में एक ऐसी अनोखी शादी हुई है, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। शादी के बाद जब बहू अपने ससुराल पहुंची तो लड़के की मां उसे देखकर बेहोश हो गई। जब सास को होश आया, तो उन्हें यह शादी मंजूर नहीं थी। दरअसल, लड़के ने किन्नर से शादी कर ली थी। इसलिए समाज वालों के चलते सास ने दोनों को घर से निकाल दिया।

विज्ञापन


यह मामला सासाराम जिले के करगहर का है। यहां किन्नर से शादी करने वाले युवक के घर में बवाल मच गया है। परिवार वाले किसी भी शर्त पर अपनी बहू को स्वीकार करने को तैयार नहीं हुए। जानकारी के मुताबिक, करगहर का गोलू पहले एक नाच पार्टी में काम करता था। इस दौरान उसे पानापुर की रहने वाली किन्नर नंदनी से प्यार हो गया। दोनों ने साथ जीने की ठानी और शादी कर ली।
विज्ञापन


पहले बहू से बेटे को अलग करना चाहा
शादी के बाद गोलू अपनी किन्नर पत्नी नंदनी के साथ करगहर के ही एक किराये के मकान में रह रहा था। परिवार वालों को जब इसकी जानकारी हुई, तो उन्होंने दबाव बनाकर बेटे को किन्नर बहू से अलग करने की कोशिश की। लेकिन जब किसी तरह बात नहीं बनी तो वे लोग अपने बेटे को समझा बुझाकर घर ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति को ढूढ़ती ससुराल पहुंची नंदिनी
जब नंदनी को इसकी जानकारी मिली तो वह गोलू को ढूंढते हुए उसके घर यानी अपने ससुराल पहुंच गई। यहां किन्नर बहू को देखकर सास बेहोश हो गई। स्थिति तब और बिगड़ गई जब नंदिनी पानी छिड़ककर सास को होश में लाने की कोशिश करने लगी। ये नजारा देखकर आसपास के लोग अपने घर वापस जाने लगे। सास को जैसे ही होश आया, तो उसने घर की लोकलाज के चलते बहू को घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद लड़का भी अपनी पत्नी के साथ ही चला गया। दोनों पति-पत्नी करीबी रिश्तेदार के घर चले गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed