फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Mother and son crossing the road in Gaya were crushed by Bolero vehicle, both died; uproar in protest

Bihar News: भीषण सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत, सड़क पार करने के दौरान बोलेरो ने रौंदा; विरोध में जमकर बवाल

Fri, 01 Mar 2024 12:43 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 01 Mar 2024 12:43 PM IST
सार

घटना की सूचना के बाद बेलागंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर आक्रोशित लोगों को आश्वासन देकर सड़क जाम को समाप्त कराया। उसके बाद मां बेटा के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन
Bihar: Mother and son crossing the road in Gaya were crushed by Bolero vehicle, both died; uproar in protest
घटना के बाद लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गया में एक साल का बेटा को लेकर सड़क पार कर रही महिला को बोलेरो गाड़ी ने कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि मां और बेटे की मौके पर मौत हो गयी। घटना बेलागंज थाना क्षेत्र के नीमचक गांव के समीप की है। ग्रामीणों का कहना है कि एक साल का बच्चा को लेकर सड़क पार कर रही महिला को तेज रफ्तार से चली आ रही बोलेरो ने कुचल दिया। सड़क किनारे गांव के लोग भी खड़े थे। घटना को देख लोग दंग रह गए। 

विज्ञापन


गांव वाले चीखते-चिल्लाते रहे और हादसे को अंजाम देकर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। मरने वालों की पहचान बेलागंज थाना के बेलाडीह गांव के रहने वाले नीती मांझी के 32 वर्षीय बेटी और एक साल का बच्चा प्रमोद मांझी के रूप में की गई। घटना के बाद आसपास के आधा दर्जन गांवों के लोगों ने मां और बेटा का शव को सड़क पर रख कर सड़क जाम कर दिया। वाहन चालक की गिरफ्तारी और सड़क पर अंडरपास बनाने की मांग को लेकर लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम 
इधर, घटना की सूचना के बाद बेलागंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर आक्रोशित लोगों को आश्वासन देकर सड़क जाम को समाप्त कराया। उसके बाद मां बेटा के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। सड़क जाम कर रहे ग्रामीणों ने कहा कि सड़क बना लेकिन अंडरपास नहीं बनने के कारण आए दिन सड़क दुघर्टना होती है। और इसका शिकार गांव वाले बनते हैं। सड़क के एक ओर गांव है और दूसरी ओर खेत है। खेती करने के लिए सड़क पार कर खेत पर पहुंचते हैं। जिसका खामियाजा आज फिर बेलाडीह गांव के नीती मांझी को बेटी और एक साल का नाती को खो कर भुगतना पड़ा। अगर सरकार अंडरपास बना देती तो आज ऐसी दर्दनाक घटना नहीं होती।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed