{"_id":"684688859d774b574a01e84f","slug":"bihar-mother-and-daughter-murdered-in-patna-father-in-critical-condition-criminals-opened-fire-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: पटना में दिनदहाड़े मां-बेटी की हत्या, पिता की हालत गंभीर; पुरानी रंजिश में अपराधियों ने की गोलीबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: पटना में दिनदहाड़े मां-बेटी की हत्या, पिता की हालत गंभीर; पुरानी रंजिश में अपराधियों ने की गोलीबारी
Mon, 09 Jun 2025 12:38 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 09 Jun 2025 12:38 PM IST
सार
Patna News: पटना में दिनदहाड़े मां-बेटी की हत्या से इलाके में हड़कप मच गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। परिजनों ने हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पटना में दिनदहाड़े दंपती समेत तीन को अपराधियों ने गोली मार दी। इसमें मां-बेटी की मौत की मौत हो गई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। घटना पटना सिटी आलमगंज थाना क्षेत्र के न्यू अरफाबाद कॉलोनी में हुई।
विज्ञापन
परिजनों का कहना है कि सोमवार सुबह अपराधियों ने पुरानी रंजिश को लेकर में ताबड़तोड़ गोलीबारी की। इसमें मां बेटी सहित तीन लोग जख्मी हो गए। परिजनों ने आननफानन में घायलों को नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां मां और बेटी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया। मरने वालों की पहचान रिटायर्ड नर्स महालक्ष्मी व उनकी बेटी सिंहली कुमारी के रूप में हुई है। वहीं उनके पति घनंजय मेहता का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
बेटे के जन्म लेते ही पिता का साया उठा, परिजन बोले- बहू ने मायके वालों के साथ मिलकर मार डाला
विज्ञापन
पुरानी रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया गया
मौके पर पहुंचे एएसपी अतुलेश झा ने बताया कि पुरानी रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया गया है। घायल का इलाज चल रहा है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। घटना के बाद परिवार के लोग कुछ भी लोग नहीं बोल रहे हैं। वहीं थानाध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर ने बताया कि जख्मी के बयान के बाद मामला स्पष्ट होगा। पुलिस आसपास के सीसीटी फुटेज को खंगाल रही है। आसपास के लोगों ने बताया कि जख्मी महिला अस्पताल से रिटायर्ड नर्स और उसकी बेटी है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन