फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Mother and daughter beaten after accusing them of being witches, family members came to seek justice

Bihar News : डायन का आरोप लगाकर मां-बेटी को बेरहमी से पीटा, न्याय की गुहार लगाने पहुंचे पीड़ितों के परिजन

Thu, 11 Jul 2024 09:13 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 11 Jul 2024 09:13 AM IST
सार

प्रशिक्षु डीएसपी चिंकी कुमारी ने बताया कि मामले की जांच करवाई जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। जो भी लोग दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी। इस मामले में पांच लोगों को नामजद किया गया है।

विज्ञापन
Bihar: Mother and daughter beaten after accusing them of being witches, family members came to seek justice
न्याय की गुहार लगाने पहुंचे परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 पटना के एक गांव में डायन का आरोप लगाकर मां बेटी के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पीड़ित परिजनों ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। मामले में गौरीचक थाना की प्रशिक्षु डीएसपी सह थाना अध्यक्ष चिंकी कुमारी ने बताया कि लिखित आवेदन प्राप्त होने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। मामले में जो भी दोषी पाए जाएंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


महिला का मंगलसूत्र तक छीन लिया
पीड़ित परिवार के युवक रवीश कुमार ने बताया कि उनके घर गौरीचक थाना के कंसारी गांव में पड़ता है। मंगलवार की देर शाम जब वह घर में नहीं थे तो गांव कहीं कुछ लोगों द्वारा उनकी मां एवं बहन को डायन का आरोप लगाकर घर में घुस आए और जमकर मारपीट की। इस क्रम में गांव के लोगों द्वारा मंगलसूत्र और कान की बाली भी छीन लिया गया। घायल अवस्था में उन्होंने दोनों को इलाज के लिए संपतचक के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। घटना के बाद उन्होंने इसकी लिखित शिकायत गौरीचक थाना को दी है।
विज्ञापन


पांच लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज
रवीश कुमार ने बताया कि घटना के 24 घंटा गुजर जाने के बाद भी पुलिस द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस मामले को लेकर गौरीचक की प्रशिक्षु डीएसपी चिंकी कुमारी ने बताया कि घटना में किन-किन लोगों की संलिप्तता है। इसकी छानबीन की जा रही है। इस मामले में जो भी लोग दोषी पाए जाएंगे पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि इस मामले में पांच लोगों को नामजद किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed