फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: MLC Awadhesh Singh and Jeevan Kumar reached BJP office, Samrat Chaudhary targeted Nitish government

Bihar Politics : बिहार विधान परिषद में सबसे बड़ी पार्टी बनी BJP, सम्राट बोले- नीतीश कुमार से जनता थक चुकी है

Fri, 07 Apr 2023 01:54 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 07 Apr 2023 01:54 PM IST
सार

MLC चुनाव में जीत के बाद अवधेश नारायण सिंह और जीवन कुमार भाजपा के प्रदेश कार्यालय पहुंचे। यहां प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने उनका भव्य स्वागत किया। सम्राट चौधरी ने दोनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। 

विज्ञापन
Bihar: MLC Awadhesh Singh and Jeevan Kumar reached BJP office, Samrat Chaudhary targeted Nitish government
विधान परिषद सदस्यों का स्वागत करते सम्राट चौधरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

MLC चुनाव में जीत के बाद अवधेश नारायण सिंह और जीवन कुमार भाजपा के प्रदेश कार्यालय पहुंचे। अटल सभागार यहां प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने उनका भव्य स्वागत किया। सम्राट चौधरी ने दोनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। प्रदेश अध्यक्ष ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि भाजपा बिहार के विधान परिषद में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। इसके बाद बिहार की जनता, मगध के शिक्षकगण और ग्रेजुएट साथियों को धन्यवाद देता हूं कि उनके मत के अधिकार के कारण भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनी है। 

विज्ञापन


सम्राट चौधरी ने दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भी अपने इतिहास से अधिक को दोहराने का काम करेगी। इतना ही नहीं 2025 के विधानसभा में भी दो तिहाई से अधिक सीटों पर जीतकर बिहार में सरकार बनायेगी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बिहार की जनता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पूरी तरह थक चुकी है। लोगों को लग रहा है कि मुख्यमंत्री जी कहीं बीमार तो नहीं हैं। कहीं उन्हें फिर से किसी गठबंधन की जरूरत तो नहीं है। इसलिए वह आने वाले चुनाव में जरूर जवाब देंगे। 
विज्ञापन


गठबंधन के लोग कहीं टिकने वाले नहीं हैं
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बिहार की जनता पूरी तरह से समझती है कि कितने प्रधानमंत्री को देखना है। ममता दीदी, अरविंद केजरीवाल, अखिलेश यादव, स्टालिन समेत कई लोग प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार हैं। क्या खिचड़ी की सरकार बनाकर देश में घोटाला और भ्रष्टाचार को आगे बढ़ाना है। 2004 से 2014 तक जनता ने देखा कि कोयला घोटला से लेकर कितने घोटला हुए। जनता सब देख रही है इसलिए गठबंधन के लोग कहीं टिकने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि बिहार 7 पार्टी मिल जाए या 20 पार्टी, पीएम मोदी के नेतृत्व में बिहार की जनता भाजपा की सरकार बनायेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कभी हमलोग 2 सीट पर उभरे थे, आज 303 पर
गुरुवार को हमलोगों ने 44वां स्थापना दिवस मनाया। कभी हमलोग 2 सीट पर उभरे थे, आज हमलोग 303 सीट पर हैं। पूरा संगठन लगातार भाजपा को आगे बढ़ाने का काम कर रहा है। 2024 के लोकसभा में तो जनता महागठबंधन का खाता भी नहीं खुलने देगी। 2025 के विधानसभा चुनाव में भी जनता भाजपा का साथ देगी। 2005 से लगातार जनता नीतीश कुमार को देख रही है।


भाजपा के 24 MLC विधान परिषद् में...
विधान परिषद चुनाव में गया शिक्षक निर्वाचन और स्नातक निर्वाचन दोनों ही सीटों पर भाजपा ने महागठबंधन को मात दी। यहां शिक्षक निर्वाचन से भाजपा के जीवन कुमार ने जदयू के संजीव श्याम सिंह को हराया। वहीं स्नातक निर्वाचन में भाजपा के अवधेश नारायण सिंह ने राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे डॉ. पुनीत सिंह को हराया। इस तरह विधान परिषद् में भाजपा के 24 और रालोजपा के 1 सदस्य हो गए। कुल मिलाकर NDA के 25 सदस्य विधान परिषद् में हैं। वहीं जदयू के 23, राजद के 14, कांग्रेस 4, CPI और हम के एक- एक सदस्य हैं।


खबर अपडेट हो रही है...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed