फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Minister Tej Pratap Yadav reached Patna ZOO, inspected, saw animals; Lalu Yadav, RJD, Tejashwi Yadav

Bihar : मंत्री तेज प्रताप यादव पहुंचे पटना ZOO, कहा- हर कोई गर्मी से बेहाल, जानवरों का जीना भी मुहाल

Wed, 31 May 2023 03:04 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 31 May 2023 03:04 PM IST
सार

बिहार सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री और लालू प्रसाद के बड़े तेज प्रताप याव एक बार फिर चर्चा में आ गए। तेज प्रताप अचानक बुधवार दोपहर पटना ZOO पहुंच गए। यहां उन्होंने औचक निरीक्षण किया।

विज्ञापन
Bihar: Minister Tej Pratap Yadav reached Patna ZOO, inspected, saw animals; Lalu Yadav, RJD, Tejashwi Yadav
पटना जू में मंत्री तेज प्रताप यादव। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी की वजह से पटनावासियों का बुरा हाल है। राजधानी मुख्य मार्गों पर सन्नाटा पसरा है। लोग अपने घरों में बंद हैं। इसी बीच बिहार सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री और लालू प्रसाद के बड़े तेज प्रताप याव एक बार फिर चर्चा में आ गए। तेज प्रताप अचानक बुधवार दोपहर पटना ZOO पहुंच गए। यहां उन्होंने औचक निरीक्षण किया। इसके बाद ZOO के अधिकारियों से बातचीत की। फिर कहा कि जहां भी नजर जाए हर कोई गर्मी से बेहाल है। फूल पत्ते मुरझाए और जानवरों का जीना भी मुहाल है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए आज पटना जू का औचक निरीक्षण करने का काम किया गया है। इस दौरान पशु-पक्षियों को गर्मी में मिलने वाली सुविधाओं का भी जायजा लिया। पटना ZOO के अधिकारियों को पशु-पक्षियों की अच्छी तरह से देखभाल का निर्देश दिया गया है। 

विज्ञापन

 

Bihar: Minister Tej Pratap Yadav reached Patna ZOO, inspected, saw animals; Lalu Yadav, RJD, Tejashwi Yadav
पटना ZOO का निरीक्षण करते मंत्री तेज प्रताप यादव। - फोटो : सोशल मीडिया

जब चिपैंजी ने केला वापस फेंकना शुरू कर दिया...
दरअसल इसी साल फरवरी माह में मंत्री तेज प्रताप पटना ZOO पहुंचे थे। वहां अलग-अलग केज में जाकर अधिकारियों से जानवरों के बारे में जानकारी ली। इसी दौरान वह चिंपैंजी के केज में पहुंचे। यहां उन्होंने चिंपैंजी को केला खाने के उद्देश्य से उसकी ओर केला फेंका। चिंपैंजी ने केला खाने की बजाय उसे तेज प्रताप की तरफ फेंकना शुरू कर दिया। इसके बाद बाद तेज प्रताप यादव ने केला देना छोड़ दिया।

25 मई को फेमस एक्ट्रेस के स्टैच्यू के साथ दिखे थे
इससे पहले 25 मई को तेज प्रताप यादव चर्चा में आए थे। उस वक्त उनके चर्चा में रहने का कारण बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस काजोल बनी थीं। भगवान श्री कृष्ण के भक्त तेज प्रताप यादव ने इस फेमस एक्ट्रेस के स्टैच्यू के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इसमें तेज प्रताप स्टैच्यू की कमर पर हाथ रखकर फोटो क्लिक कराते हुए दिखे थे। इसके बाद कुछ लोग उन्हें ट्रोल करने लगे रहे तो समर्थक तेज प्रताप को सेलिब्रेटी कह रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed