फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Minister slams media persons for not chanting slogan of Bharat Mata Ki Jai

नीतीश के मंत्री ने पत्रकारों को मारा ताना, पूछा- क्या आप पाकिस्तान के बेटे हैं?

Wed, 09 Aug 2017 07:27 PM IST
एजेंसी/ पटना
एजेंसी/ पटना Updated Wed, 09 Aug 2017 07:27 PM IST
विज्ञापन
Bihar Minister slams media persons for not chanting slogan of Bharat Mata Ki Jai
विनोद सिंह - फोटो : ANI
बिहार सरकार के मंत्री और बीजेपी नेता विनोद कुमार सिंह ने एक कार्यक्रम में 'भारत माता की जय' नहीं बोलने पर मीडियाकर्मियों पर ताना मारा और उनसे सवाल किया कि क्या वे पाकिस्तानी हैं। हालांकि विवाद उत्पन्न होने पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कार्यक्रम में ही सिंह की टिप्पणी पर अप्रसन्नता जतायी जिसके बाद उन्होंने खेद व्यक्त किया।
विज्ञापन


नीतीश कुमार सरकार में बीजेपी कोटे से खदान एवं भूगर्भीय मामलों के मंत्री विनोद कुमार सिंह ने एक 'संकल्प सम्मेलन' के दौरान लोगों से 'भारत माता की जय' का नारा लगाने का आग्रह किया। उन्होंने जब यह देखा कि मीडियाकर्मी इसमें भाग नहीं ले रहे हैं, तो बीच में रुककर सवाल किया कि क्या वे 'पाकिस्तान के बेटे और बेटियां हैं।'
विज्ञापन


कटिहार जिले के प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक सिंह ने कहा कि 'हम सभी पहले भारत के बेटे और बेटियां है और उसके बाद इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट के मीडियाकर्मी हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


विनोद कुमार सिंह जिस कार्यक्रम में बोल रहे थे जिसमें उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय भी मौजूद थे । नित्यानंद ने इसे लेकर अप्रसन्नता व्यक्त की. जिसके बाद सिंह ने कार्यक्रम समाप्त होने से कुछ मिनट पहले अपनी बात से चोट पहुंचने पर मीडियाकर्मियों से खेद व्यक्त किया।


बाद में मंत्री ने इसे जुबान फिसलना करार दिया और कहा कि उन्होंने भावनात्मक दृष्टिकोण से ऐसा कहा था और वह किसी के प्रति कोई दुर्भावना नहीं रखते। इसके बावजूद यदि मीडियाकर्मियों ठेस पहुंची है तो वह हृदय से खेद व्यक्त करते हैं। 'संकल्प सम्मेलन' के दौरान सभी बीजेपी मंत्रियों ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष से ईमानदारी से गरीब और दबे-कुचलों के लिए कार्य करने का वादा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed