{"_id":"6b019fbf8b1f1b88eb0d0d3c","slug":"bihar-minister-shrawan-kumar-appointed-jdu-uttar-pradesh-in-charge-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी विधानसभा चुनाव 2027: जदयू का बड़ा दांव, बिहार के मंत्री श्रवण कुमार बने उत्तर प्रदेश प्रभारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी विधानसभा चुनाव 2027: जदयू का बड़ा दांव, बिहार के मंत्री श्रवण कुमार बने उत्तर प्रदेश प्रभारी
Sat, 21 Nov 2026 07:15 PM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: प्रतीक कुमार पाण्डेय
Updated Sat, 21 Nov 2026 07:15 PM IST
सार
बिहार सरकार के मंत्री और जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार को उत्तर प्रदेश में पार्टी का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले जदयू ने संगठन को मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजगीर पहुंचकर उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
सूचना एवं जनसंपर्क तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। बिहार सरकार में ग्रामीण विकास तथा सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार को पार्टी ने उत्तर प्रदेश का नया प्रभारी बनाया है। इस नियुक्ति को राज्य में संगठन विस्तार और चुनावी रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है। राजगीर सर्किट हाउस में उत्तर प्रदेश से पहुंचे पार्टी नेताओं ने उनसे मुलाकात कर नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।
संगठन को मिलेगी नई दिशा
राजगीर सर्किट हाउस में बधाई देने पहुंचे उत्तर प्रदेश के नेताओं ने विश्वास जताया कि नए प्रभारी के मनोनयन से राज्य में जदयू संगठन को काफी मजबूती मिलेगी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी पहले से अधिक बेहतर प्रदर्शन करेगी। मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में उत्तर प्रदेश के पूर्व विधायक हरिराम चेरो, जदयू उत्तर प्रदेश के प्रदेश महासचिव हरिशंकर पटेल, प्रदेश महासचिव अभिषेक कुमार राय, विनय श्रीवास्तव, सुनील पटेल और ओम हरि नारायण शर्मा मुख्य रूप से शामिल रहे।
वाराणसी सम्मेलन और भावी रणनीति
मंत्री श्रवण कुमार उत्तर प्रदेश में पार्टी की गतिविधियों से पहले से जुड़े रहे हैं। बीते एक नवंबर को वाराणसी के करौता स्थित रामलीला मैदान में जदयू का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ था। उस कार्यक्रम में शामिल होकर श्रवण कुमार ने उत्तर प्रदेश के विभिन्न गांवों का दौरा किया था और स्थानीय लोगों तथा कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद स्थापित किया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी की जनसभा: प्रधानमंत्री ने 16 मिनट के भाषण में क्या कहा, किसकी तारीफ की और किसे निशाने पर लिया?
उस समय उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बिहार में कराए गए विकास कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी साझा की थी। वाराणसी के उस कार्यकर्ता सम्मेलन में जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा और स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार भी शामिल हुए थे।