फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Minister lashes out at Union Minister in public over demonetisation

मोदी के मंत्री के सामने नीतीश के मंत्री ने उड़ाई नोटबंदी की धज्जियां

Mon, 09 Jan 2017 12:01 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 09 Jan 2017 12:01 PM IST
विज्ञापन
Bihar Minister lashes out at Union Minister in public over demonetisation
केन्द्रीय मंत्री राधामोहन सिंह और अशोक चौधरी - फोटो : social media

नोटबंदी के मुद्दे पर केन्द्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह और बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और नीतीश सरकार में आईटी मंत्री अशोक चौधरी एक सार्वजनिक सभा में भिड़ गए। दरअसल, रविवार को पटना में आयोजित 'डिजी धन मेला' में दोनों ने एक-दूसरे पर कई आरोप लगाए। 

विज्ञापन


 डिजिधन मेला का मंच उस समय राजनीतिक अखाड़े में बदल गया जब दोनों के बीच कैशलेस व्यवस्था के मुद्दे पर तीखी बहस हो गयी। पहले तो अशोक चौधरी केंद्र सरकार के नोटबंदी के निर्णय और फिर कैशलेस व्यवस्था को बढ़ावा देने संबंधी योजनाओं पर जमकर बरसे। बाद में राधामोहन सिंह ने भी चौधरी के बयानों का उसी तल्ख अंदाज में जवाब भी दिया।
विज्ञापन


दरअसल केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह ने मेले के उद्घाटन के बाद दिये गए अपने भाषण में पहले तो केंद्र सरकार की नोटबंदी का स्वागत किया। उसके बाद उन्होंने डिजिटल और कैशलेस व्यवस्था की जमकर तारीफ की। इससे होनेवाले कई फायदे भी गिनाये। इसके बाद राज्य सरकार की ओर से कार्यक्रम में मौजूद आईटी मंत्री अशोक चौधरी मंच पर बोलने आये। चौधरी ने सरकार के डिजिधन, कैशलेस और नोटबंदी योजनाओं पर उतना ही तल्ख हमला किया। उन्होंने कहा कि ये कैसा डिजिटल युग है, जिसमें लोगों की गर्दन पकड़कर ई-पेमेंट को बढ़ावा दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में एक वाकये बताते-बताते अशोक चौधरी आगबबूला हो गए ।  उन्होंने केंद्रीय मंत्री से पूछा कि बताइये क्या ये कैशलेस व्यवस्था का फायदा है? फिर उन्होंने कहा कि राधामोहन सिंह ने इस सरकारी कार्यक्रम का दुरूपयोग कर राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश की है।


हालांकि राधामोहन सिंह पहले ही बोल चुके थे, लेकिन बाद में अशोक चौधरी के भाषण पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी पार्टी (कांग्रेस) के लोग उनसे सवाल पूछ रहे है, जिन्होंने केंद्र में 60 वर्षों तक राज किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed