फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar minister filed a defamation case against tejashwi yadav

बिहार के मंत्री ने तेजस्वी यादव के खिलाफ कराया मुकदमा दर्ज, जानिए क्या है मामला

Fri, 24 Aug 2018 11:15 PM IST
भाषा
भाषा Updated Fri, 24 Aug 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
Bihar minister filed a defamation case against tejashwi yadav
तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव पर मुजफ्फरपुर आश्रय गृह सेक्स स्कैंडल पर अपना नाम घसीटने का आरोप लगाते हुए बिहार के मंत्री सुरेश शर्मा ने शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया। 

विज्ञापन


शहरी विकास मंत्री और विधानसभा में मुजफ्फरपुर का प्रतिनिधित्व करने वाले शर्मा ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हरि प्रसाद की अदालत में अपनी शिकायत दर्ज करायी। इस मामले पर 29 अगस्त को सुनवाई हो सकती है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि इस भाजपा विधायक ने पिछले महीने विधानसभा में विपक्ष के नेता यादव को कानूनी नोटिस भेजा था। यादव ने शर्मा पर आश्रय गृह की 34 लड़कियों के यौन शोषण के मामले में मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर के साथ संबंध होने का आरोप लगाया था। यह आश्रय गृह ठाकुर का एनजीओ ही चलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शर्मा ने कहा है कि उनका नाम इस स्कैंडल में इसलिए घसीटा जा रहा है क्योंकि वह स्थानीय विधायक हैं। उनका ठाकुर से कोई संबंध नहीं है। इस बीच यादव ने मंत्री के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोप लगाया कि वह इस पर जोर देने से इसलिए डर रहे हैं क्योंकि शर्मा भाजपा के नेता है और भाजपा केंद्र में सत्ता में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed