{"_id":"6107a720da99a40b497b49a9","slug":"bihar-minister-and-bjp-leader-samrat-chaudhary-dig-on-upendra-kushwaha-statements","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटलवार: उपेंद्र कुशवाहा के बयान पर सम्राट चौधरी बोले- अभी 10 साल पीएम की जगह खाली नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटलवार: उपेंद्र कुशवाहा के बयान पर सम्राट चौधरी बोले- अभी 10 साल पीएम की जगह खाली नहीं
Mon, 02 Aug 2021 01:34 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 02 Aug 2021 01:34 PM IST
सार
बिहार एनडीए में सबकुछ सही नहीं चल रहा है। घटक दलों के नेताओं के बयान से हालात दिन ब दिन तनावपूर्ण होते जा रहे हैं। जदयू के नेता कुछ अलग बयान दे रहे हैं, वहीं भाजपा नेता कुछ अलग बोल रहे हैं।
विज्ञापन
सम्राट चौधरी, नेता भाजपा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार एनडीए में सबकुछ सही नहीं चल रहा है। घटक दलों के नेताओं के बयान से हालात दिन ब दिन तनावपूर्ण होते जा रहे हैं। जनता दल यूनाइटेड के नेता उपेंद्र कुशवाहा के बयान पर नीतीश सरकार में मंत्री और भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने तीखा हमला बोला है। सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री की सीट अगले दस साल के लिए खाली नहीं है। दरअसल, रविवार को उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पीएम मटैरियल बताया।
विज्ञापन
नई दिल्ली में आयोजित जदयू कार्यकारिणी की बैठक में मुंगेर से सांसद राजीव रंजन सिंह ऊर्फ ललन सिंह को जदयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने बयान देकर सियासी हल्कों में हलचल पैदा कर दी। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री पद के लिए योग्य उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन
बिहार सरकार में काम करना चुनौतीपूर्ण- सम्राट चौधरी
इतना ही मंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में गठबंधन सरकार पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा है कि बिहार में काम करना हमारे लिए चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि चार विचारधाराएं एक साथ काम कर रही हैं। ऐसे में गठबंधन में बहुत कुछ सहना पड़ता है।औरंगाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हम गठबंधन की सरकार चला रहे हैं, ये हमारी स्वतंत्र सरकार नहीं। बगल के प्रदेशों में हम स्वतंत्र सरकार चला रहे हैं। यहां हमारा नेतृत्व होता था और हम चीजों को सार्थक करते थे, लेकिन बिहार की सरकार में साथ काम करना चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि दो नहीं चार-चार विचारधाराएं एक साथ हैं।
विज्ञापन