{"_id":"5a6594614f1c1bb2208b4968","slug":"bihar-military-police-shoot-himself-through-his-service-revolver-at-nitish-kumar-residence","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम आवास पर तैनात जवान ने खुद को मारी गोली, इलाज जारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम आवास पर तैनात जवान ने खुद को मारी गोली, इलाज जारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Updated Mon, 22 Jan 2018 01:06 PM IST
विज्ञापन
बिहार सैन्य पुलिस
बिहार सैन्य पुलिस के जवान ने गलती से अपनी ही राइफल से खुद को गोली मार ली। यह घटना बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर घटी। शनिवार रात्रि को घटना के समय जवान मुख्यमंत्री आवास पर ड्यूटी पर तैनात था।
विज्ञापन
शहर के पुलिस अधीक्षक डी अमरकेश का कहना है कि जवान की पहचान पूजन गुरु के रूप में की गई है। वह 1, अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास के बाहर तैनात था। यह घटना शनिवार को रात्रि 11 बजे से 12 बजे के बीच की है। गोली उसके सीने में लगी है।
विज्ञापन
जवान को पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (पीएमसीएच) के आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। उसकी राइफल जब्त कर ली गई है।