फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Markets were decorated for the festival of lights, Diwali, people shopped extensively; crowd gathered

Diwali 2024: दीपों के त्यौहार दीपावली को लेकर सजी रही बाजार, लोगों ने जमकर की खरीदारी; यहां उमड़ी भीड़

Thu, 31 Oct 2024 04:28 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 31 Oct 2024 04:28 PM IST
सार

Bihar News: इस बार बाजार चाइनीज बल्ब की मांग बेहद कम रही। दीपावली लेकर लोगों में सबसे ज्यादा मिट्टी के दीये का क्रेज दिखा। बाजार के चांदनी चौक, कटरा बाजार, दल्लू मोड़, गिरिहिंडा, बुधौली बाजार, महादेव नगर सहित कई स्थानों पर मिट्टी के दीये की दुकानें सजी रही, जहां खरीददारों की भीड़ लगी रही।

विज्ञापन
Bihar: Markets were decorated for the festival of lights, Diwali, people shopped extensively; crowd gathered
खरीदारी करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीपावली को लेकर बाजारों में काफी रौनक बनी हुई है। जहां खरीदारों की भीड़ उमड़ी पड़ी है। वहीं, दुकानदारों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। लोगों ने अपने घरों, दुकानों और ऑफिस को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाने के लिए बल्ब और साजो सामान की जमकर खरीदारी की। इसके साथ ही बच्चों में फुलझड़ी और पटाखों के प्रति ज्यादा उत्साह देखा गया। बाजार में मिठाई, फल की दुकानों पर भीड़ उमड़ी रही और वहीं, लोगों ने विभिन्न प्रकार के रंग -बिरंगी मिठाइयों की खरीदारी की। दीपावली पर घर को रोशन करने के लिए मिट्टी के बने दीये की भारी मांग देखी गई। इसके साथ ही मोमबत्तियां की खासी मांग रही। वहीं, कई स्थानों पर बने घरौंदे की भी लोगों ने खरीदारी की। इसके साथ ही कपड़ों की दुकानों पर भी खरीददारी में भी लोग जुटे दिखे, जबकि दीपावली के मौके पर घरों में होने वाली लक्ष्मी पूजा को लेकर भी पूजा -पाठ के सामानों की खरीद की गई। वहीं, लक्ष्मी-गणेश की रंग -बिरंगी प्रतिमा की बाजार में खासी मांग रही।  
विज्ञापन


मिट्टी के दीये की खरीद का रहा क्रेज
पिछले वर्षों की भांति इस बार बाजार चाइनीज बल्ब की मांग बेहद कम रही। दीपावली लेकर लोगों में सबसे ज्यादा मिट्टी के दीये का क्रेज दिखा। बाजार के चांदनी चौक, कटरा बाजार, दल्लू मोड़, गिरिहिंडा, बुधौली बाजार, महादेव नगर सहित कई स्थानों पर मिट्टी के दीये की दुकानें सजी रही, जहां खरीददारों की भीड़ लगी रही। ऐसा ही नजारा बरबीघा बाजार और शेखोपुरसराय, महुली, चेवाड़ा के बाजार में भी बनी रही। इस बार लोगों का झुकाव स्वदेशी सामानों की ओर देखा गया। लोगों ने ख़रीदे माँ लक्ष्मी व गणेश की प्रतिमा दिवाली पर प्रथम पूज्य गणेश और धन-धान्य और वैभव की दाता माता लक्ष्मी की पूजा होती है। इस दिन शुभ मुहूर्त में पूजन के साथ ही लोग अपने आराध्य देवी-देवताओं से पूरे साल अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखने की याचना करते हैं। इसके लिए जरूरत होती है गणेश और लक्ष्मी की नई मूर्तियों की। कुछ लोग घर में पूजन के लिए मूर्तियां खरीदने के साथ उपहार में देने के लिए भी मूर्तियां खरीदते हैं। दिवाली पूजन के लिए लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा की खरीद को लेकर लोगों की भीड़ उमड़ी रही। 
विज्ञापन


जमकर हुई मिठाइयों की खरीदारी
दीपावली को लेकर बाजार मिठाइयों से पटी रही। बाजार में दर्जनों स्थानों पर दुकानें खुली हुई थी। शेखपुरा बाजार के चांदनी चौक, कटरा बाजार, दल्लु मोड़, गिरिहिंडा, बुधौली, महादेव नगर में जमकर लोगों ने मिठाइयों की खरीद की। बरबीघा बाजार के थाना चौक, झंडा चौक, हटिया मोड़ के पास भी मिठाई दुकानों पर मिठाई की खरीददारी करने को लेकर भारी भीड़ देखी गई।दीपावली पर घरौंदा पूजने की प्रथा को देखते हुए बाजार में मिठाइयों के बने खिलौने के साथ ही भूंजे की भी खासी मांग रही। लोगों ने विशेष रूप से धान के लावा के साथ ही सतरंगी भूंजे की भी खरीद की। इसके साथ ही खिलौने के रूप में बने मिठाइयों की भी अच्छी मांग बाजार में देखी गई। खरीदारी को लेकर देर रात तक बाजार में चहल -पहल बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed