{"_id":"64869a153b616941470c49a3","slug":"bihar-many-people-ill-due-to-food-poisoning-at-wedding-ceremony-in-aurangabad-undergoing-treatment-in-hospit-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : औरंगाबाद में शादी समारोह में फूड प्वायजनिंग से पांच दर्जन लोग बीमार, अस्पताल में चल रहा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : औरंगाबाद में शादी समारोह में फूड प्वायजनिंग से पांच दर्जन लोग बीमार, अस्पताल में चल रहा इलाज
Mon, 12 Jun 2023 09:37 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Mon, 12 Jun 2023 09:37 AM IST
सार
बिहार में शादी समारोह में फूड प्वायजनिंग से पांच दर्जन लोग बीमार हो गए। खाना खाने के बाद धीरे धीरे यह संख्या बढ़ने लगी और देखते ही देखते 60 लोग बीमार हो गए। सभी को स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया। बीमारों में बच्चे बूढ़े महिलाएं सभी शामिल हैं।
विज्ञापन
इलाजरत मरीज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरंगाबाद में शादी समारोह में फूड प्वायजनिंग से पांच दर्जन लोग बीमार हो गए। मामला रफीगंज प्रखंड अंतर्गत पौथू थाना के मंझौली गांव की है जहां रविवार को बारात आई थी। बारात में भोजन करने के बाद लोग बीमार पड़ने लगे। धीरे धीरे यह संख्या बढ़ने लगी और देखते ही देखते लगभग 60 लोग बीमार हो गए। आननफानन में सभी को स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया। दर्जन भर लोगों की गंभीर हालर देखते हुए सदर अस्पताल औरंगाबाद पहुंचाया गया जहां फिलहाल सबका इलाज चल रहा है। बीमारों में बच्चे बूढ़े महिलाएं सभी शामिल हैं।
विज्ञापन
बारात में खाना खाने के बाद बिगड़ी सब की तबियत
परिजनों का कहना है कि मदनपुर थाना के केवला गांव से अवधेश पासवान के घर से उनके बेटे की शादी के लिए बारात रविवार की शाम निकली। बारात
रफीगंज के पौथू थाना के मंझौली गांव में कपिल पासवान के घर देर शाम पहुंची। फिर बारातियों का स्वागत हुआ। वरमाला की रस्म पूरी हुई। अब बारातियों का खाना पीना शुरू हुआ। बारातियों के खाने के बाद स्थानीय लोगों का खाना पीना शुरू हुआ। लेकिन इसी के बाद एक-एक कर बच्चें, जवान और बुजुर्ग समेत करीब पांच दर्जन बारातियों की तबीयत बिगड़ गई। सबों को उल्टी और दस्त होने लगी जिससे उनकी हालत खराब हो गई।
विज्ञापन
सभी को कराया गया अस्पताल में भर्ती
बीमार लोगों को आननफानन में रफ़ीगंज सीएचसी, सदर अस्पताल और निजी क्लिनिक में भर्ती किया गया। सभी बारातियों को रात में ही ईलाज के लिए रफीगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने करीब एक दर्जन बारातियों की हालत गंभीर बताते हुए उन्हे औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। शेष बारातियों का रफीगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ही इलाज चल रहा है, जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। वहीं एक दर्जन रेफर बारातियों का औरंगाबाद सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। इलाज के बाद उनकी भी हालत में सुधार है। इसके अलावा कुछ बारातियों का उपचार औरंगाबाद के निजी क्लीनिक में भी किया जा रहा है।
विज्ञापन