फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: manjhi's son released after questioning

बिहारः मांझी के बेटे से पूछताछ, बॉन्ड के बाद छोड़ा

Sun, 13 Sep 2015 10:34 PM IST
Updated Sun, 13 Sep 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन
Bihar: manjhi's son released after questioning

बिहार में चुनावों से पहले वोटरों की खरीद फरोख्त का सिलसिला शुरू हो गया है। बिहार में एक सनसनीखेज घटनाक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बेटे प्रवीण मांझी को 4.65 लाख रुपये की नकदी के साथ जहानाबाद में पुलिस ने हिरासत में लेकर  पूछताछ के बाद छोड़ दिया है।

विज्ञापन


उन्हें आदर्श आचार संहिता लगने के दौरान इतनी बड़ी रकम नकदी के रूप में साथ लेकर चलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया थ्ाा। वहीं इस घटनाक्रम के बाद उन पर आरोप प्रत्यारोपों का दौर शुरू हो गया है।
विज्ञापन


मांझी की पार्टी हम के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने इसके पीछे प्रदेश सरकार का हाथ बताते हुए मामले में चुनाव आयोग से जांच की मांग की। आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार के इशारे पर मांझी के परिवार को तंग किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि रकम के संबंध में उनकी दलील थी कि यह रकम एक ठेकेदार को देने के लिए गाड़ी में रखी गई थी। जो उनके कंकरबाघ के मकान में काम कर रहा है।

विरोधियों ने साधा मांझी पर निशाना

Bihar: manjhi's son released after questioning

घटना दोपहर 12 बजे के करीब की है, जब पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी अवाम पार्टी के अध्यक्ष जीतन राम मांझी के छोटे बेटे प्रवीण अपनी गाड़ी से जहानाबाद से जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने जांच के लिए उनकी गाड़ी रुकवाई।

जांच के दौरान गाड़ी में रखे एक बैग में 4.65 लाख रुपये की नकदी देख पुलिस ने तुरंत उसे कब्जे में ले लिया, मांझी के बेटे प्रवीण को भी हिरासत में ले लिया गया। राज्य में आदर्श आचार संहिता लगी होने के कारण 50 हजार से ज्यादा की नकदी को साथ लेकर नहीं चला जा सकता।

इसलिए पुलिस ने प्रवीण को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है कि इस रकम का इस्तेमाल कहीं वोटरों की खरीद फरोख्त में तो नहीं किया जाना था।

वहीं सीटों के बंटवारे के मुद्दे पर पहले से ही भाजपा के साथ तनातनी झेल रहे मांझी के लिए मुश्किलें और बढ़ती दिख रही हैं। वहीं जेडीयू प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा कि यह क्या संयोग है कि उधर मांझी भाजपा से सीटों की भीख मांग रहे हैं और यहां उनका बेटा पैसों की भीख मांग रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed