फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Lok Sabha elections: 54 candidates in the third phase of elections, criminal cases against 13; voting

Bihar Lok Sabha Elections: तीसरे चरण में 54 प्रत्याशी चुनावी मैदान में, इनमें से 13 पर अपराधिक मामले दर्ज

Wed, 01 May 2024 04:42 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 01 May 2024 04:42 PM IST
सार

जदयू और राजद के तीन-तीन उम्मीदवार करोड़पति हैं। वहीं भाजपा, भाकपा माले, वीआईपी और लोजपा रामविलास के एक-एक उम्मीदवार करोड़पति हैं। 

विज्ञापन
Bihar Lok Sabha elections: 54 candidates in the third phase of elections, criminal cases against 13; voting
भारत निर्वाचन आयोग - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

बिहार में तीसरे चरण का चुनाव सात मई को होने वाला है। झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया सीट पर होने वाले चुनाव में इस बार 54 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें से 13 उम्मीदवारों पर अपराधिक मामले दर्ज हैं।  यानी 24 प्रतिशत पर आपराधिक मामले चल रहे हैं। 12 यानी 22 प्रतिशत उम्मीदवारों पर गंभीर किस्म के आपराधिक मामले दर्ज हैं वहीं 20 उम्मीदवार कराेड़पति हैं। उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 2.79 करोड़ रुपये की है। 

विज्ञापन


राजद के तीन-तीन उम्मीदवार करोड़पति हैं
जानकारी के अनुसार, पांचों लोकसभा सीट पर राष्ट्रीय जनता दल ने तीन जगह पर उम्मीदवार उतारे हैं। सभी तीनों उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं  जदयू, भाजपा, वीआइपी, और बसपा के एक-एक उम्मीदवार के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। इधर, जदयू और राजद के तीन-तीन उम्मीदवार करोड़पति हैं, जबकि भाजपा, भाकपा माले, वीआईपी और लोजपा रामविलास के एक-एक उम्मीदवार करोड़पति हैं। 
विज्ञापन


मुकेश सहनी की पार्टी के उम्मीवार सबसे ज्यादा अमीर
जदयू के तीन उम्मीदवारों की औसत संपत्ति छह करोड़ से अधिक है। वहीं राजद के तीन उम्मीदवारों की संपत्ति पांच करोड़ रुपये से अधिक है।  बसपा के उम्मीदवारों की संपत्ति साढ़े तीन करोड़ रुपये से अधिक है। वहीं, भाजपा के एक उम्मीदवार की औसत संपत्ति एक करोड़ रुपये है। भाकपा माले के उम्मीदवारों की औसत संपत्ति दो करोड़ रुपये से अधिक है। मुकेश सहनी के पार्टी के उम्मीदवर की संपत्ति सात करोड़ रुपये से अधिक है। वहीं लोजपा रामविलास के उम्मीदवार की औसत संपत्ति पांच करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed