Bihar Lok Sabha Election : छठे चरण में भी कम रहा मतदान प्रतिशत, पश्चिम चंपारण में सबसे ज्यादा वोटिंग
Bihar News: पांचवे चरण की तुलना में इस बार मतदान का प्रतिशत कम रहा। इतना ही 2019 में हुए इन आठों सीटों पर हुए मतदान से तुलना करें तो इस बार करीब 3.02 प्रतिशत कम मतदान हुआ। पिछली बार 58.47 प्रतिशत मतदान हुआ था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
135 वीवीपैट मॉक पोल के पश्चात बदले गये
निर्वाचन आयोग के अनुसार, छठे चरण के निर्वाचन में रिजर्व सहित कुल 17,911 कंट्रोल यूनिट, 17,940 बैलेट यूनिट तथा 19,458 वीवीपैट का उपयोग हुआ है, जिसमें 46 कंट्रोल यूनिट, 50 बैलेट यूनिट तथा 135 वीवीपैट मॉक पोल के दौरान बदले गये हैं। जबकि 44 कंट्रोल यूनिट, 44 बैलेट यूनिट तथा 190 वीवीपैट मॉक पोल के पश्चात बदले गये हैं। वहीं गोपालगंज में मतदान का बहिष्कार किया गया।