फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Lok Sabha Election 2024 Phase 5 Voting Live 5th Charan Chunav on 5 Seats Muzaffarpur News in Hindi

Bihar Lok Sabha Election : लोकसभा चुनाव में हाजीपुर ने रिकॉर्ड तोड़ा, दो जगह बहिष्कार पर भी मुजफ्फरपुर अव्वल

Mon, 20 May 2024 09:52 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 20 May 2024 09:52 PM IST
सार

निर्वाचन आयोग के अनुसार, चौथे चरण के निर्वाचन में रिजर्व सहित कुल 11, 486 कंट्रोल यूनिट, 13, 562 बैलेट यूनिट तथा 12, 573 वीवीपैट का उपयोग हुआ है, जिसमें 36 कंट्रोल यूनिट, 45 बैलेट यूनिट तथा 59  वीवीपैट मॉक पोल के दौरान बदले गये

विज्ञापन
Bihar Lok Sabha Election 2024 Phase 5 Voting Live 5th Charan Chunav on 5 Seats Muzaffarpur News  in Hindi
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एचआर श्रीनिवास ने पांचवें चरण के मतदान की जानकारी दी। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

बिहार में पांचवे चरण की पांच सीटों पर मतदान का समापन हो गया। चौथे चरण तुलना में इस बार मतदान का प्रतिशत कम रहा। इतना ही 2019 में हुए इन पांचों सीटों पर हुए मतदान से तुलना करें तो इस बार करीब 1.11 प्रतिशत कम मतदान हुआ। पिछली बार  57.07 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार 55.85 प्रतिशत हुआ।  मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एचआर श्रीनिवास के अनुसार, हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र में मतदान भले धीरे शुरू हुआ, लेकिन यहां 2019 का रिकॉर्ड टूट गया। पिछली बार हाजीपुर में 55.22 प्रतिशत वोट पड़े थे, इस बार अबतक 56.84 प्रतिशत की जानकारी आ चुकी है। वैसे, मतदान प्रतिशत में इस बार 58.10 प्रतिशत के साथ मुजफ्फरपुर सबसे आगे रहा। इसके बाद 57.55 प्रतिशत के साथ सीतामढ़ी, 56.84 प्रतिशत के साथ हाजीपुर और 54.50 प्रतिशत के साथ सारण रहा। सबसे कम मधुबनी में 52.20 प्रतिशत मतदान हुआ।

विज्ञापन


86 वीवीपैट मॉक पोल के पश्चात बदले गये
निर्वाचन आयोग के अनुसार, चौथे चरण के निर्वाचन में रिजर्व सहित कुल 11, 486 कंट्रोल यूनिट, 13, 562 बैलेट यूनिट तथा 12, 573 वीवीपैट का उपयोग हुआ है, जिसमें 36 कंट्रोल यूनिट, 45 बैलेट यूनिट तथा 59  वीवीपैट मॉक पोल के दौरान बदले गये हैं। 28 कंट्रोल यूनिट, 32 बैलेट यूनिट तथा 86 वीवीपैट मॉक पोल के पश्चात बदले गये। वहीं मुजफ्फरपुर के दो बूथों (गायघाट और औराई) पर मतदान का बहिष्कार किया गया। 
विज्ञापन


2.09 करोड़ कैश जांच अभियान के दौरान जब्त
निर्वाचन आयोग के अनुसार, पांच चरण की पांच लोकसभा सीटों पर कुल 74 अभ्यर्थी चुनावी मैदान में उतरे। इसमें पुरुष अभ्यर्थियों की संख्या 74 तथा महिला अभ्यर्थियों की संख्या 06 है। पांच चरण में कुल सामान्य निर्वाचकों की संख्या   95, 11, 186 है, जिसमें पुरुषों की संख्या 49, 99, 627 तथा महिलाओं की संख्या  45, 11, 259 तथा थर्ड जेंडर की संख्या 300 है। पांचवे चरण के पांच संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में कार्यरत फ्लाइंग स्क्वायड और पुलिसकर्मियों द्वारा जांच अभियान के दौरान 2.09 करोड़ नकद जब्त किया गया। वहीं कुल 2, 11, 779 लीटर शराब जब्त किया गया है। इसका मूल्य लगभग 4.49 करोड़ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed