फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar lockdown will remain in the state till May 15 know what will be open and closed

बिहार: सीएम नीतीश ने की घोषणा, राज्य में 15 मई तक रहेगा लॉकडाउन, जानें क्या रहेगा खुला और बंद

Tue, 04 May 2021 03:07 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रियंका तिवारी Updated Tue, 04 May 2021 03:07 PM IST
सार

बिहार सरकार ने राज्य में संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की है। प्रदेश में लॉकडाउन बुधवार (5 मई) से प्रभावी होगा, जो कि 15 मई तक लागू रहेगा।

विज्ञापन
Bihar lockdown will remain in the state till May 15 know what will be open and closed
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के विभिन्न राज्यों में लगातार बढ़ रहे कोरोना के कहर को देखते हुए वहां की सरकारें लॉकडाउन व नाइट कर्फ्यू लागू कर रही हैं ताकि स्थिति को नियंत्रित किया जा सके। इस बीच बिहार सरकार ने भी राज्य में संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की है। प्रदेश में लॉकडाउन बुधवार (5 मई) से प्रभावी होगा, जो कि 15 मई तक लागू रहेगा।

विज्ञापन


राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक ट्वीट के जरिये जानकारी दी है कि 15 मई तक बिहार में संपूर्ण लॉकडाउन लागू रहेगा। अपने ट्वीट में मुख्यमंत्री ने लिखा, 'कल सहयोगी मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों के साथ चर्चा के बाद बिहार में फिलहाल 15 मई, 2021 तक लॉकडाउन लागू करने का निर्णय लिया गया है। इसकी विस्तृत मार्गनिर्देशिका एवं अन्य गतिविधियों के संबंध में आज ही आपदा प्रबंधन समूह को कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


बैठक में लिया गया फैसला
बता दें, राज्य में कोरोना संक्रमण के प्रकोप को रोकने के लिए तमाम कोशिशें की गईं, लेकिन इसका कोई सकारात्मक असर नहीं दिखा। यहां रोजाना 13 से 15 हजार तक कोरोना के नए मरीज मिल रहे हैं। ऐसे में प्रदेश में कई दिनों से पूर्ण लॉकडाउन लगाने के लिए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए), पटना एम्स के डॉक्टर, कैट से जुड़े व्यवसायी और कई अन्य तबके लोग मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, हाईकोर्ट ने भी सोमवार (3 मई) को बिहार सरकार से पूछ लिया कि राज्य में पूर्ण लॉकडाउन कब लगाया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार (4 मई) को आपदा प्रबंधन समूह के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की, जिसमें लॉकडाउन लगाने का फैसला ले लिया गया।


लॉकडाउन के दौरान के नियम

  • लॉकडाउन की घोषणा के साथ ही बिहार में स्कूल, कॉलेज बंद रहेंगे। धार्मिक स्थलों को भी बंद रखने का निर्देश दिया गया है।
  • शॉपिंग मॉल्स, सिनेमा हॉल भी नहीं खुलेंगे। पार्क और जिम भी बंद रहेंगे। वाणिज्यिक और निजी प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।
  • अनावश्यक आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा, बिना वजह घूमते हुए पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया गया है। 
  • सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।
  • विवाह में 50 से अधिक लोग नहीं शामिल हो पाएंगे। डीजे पर भी प्रतिबंध रहेगा।
  • अंतिम संस्कार व श्राद्ध में भी 20 से अधिक लोग शामिल नहीं हो सकेंगे।
  • सभी डीएम को चिन्हित स्थानों पर आइसोलेशन सेंटर और सामुदायिक किचन बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
  • राशन कार्ड धारकों को मुफ्त में अनाज देने का आदेश दिया गया है।
  • लॉकडाउन के दौरान सभी आवश्यक सेवाएं खुली रहेंगी।  दवा की दुकानें, अस्पताल, एंबुलेंस, सरकार की ओर से लिए गए वाहन को छूट रहेगा।
  • सब्जी बेचने वाले सुबह सात बजे से सुबह 11 बजे तक ही घूम-घूम कर बिक्री कर सकेंगे।
  • पब्लिक ट्रांस्पोर्ट 50 फीसदी क्षमता के साथ ही चलेगी, लेकिन इसमें वही लोग सफर कर सकेंगे जो विमान या रेल की यात्रा करने वाले हों।
  • सभी सरकारी और निजी कार्यालय बंद रहेंगे।
  • बैंकिंग, बीमा, एटीएम संबंधित प्रतिष्ठान को कुछ छूट रहेगी। पेट्रोल पंप, एलपीजी, पेट्रोलियम प्रतिष्ठान, प्रिंट इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को छूट रहेगी। कृषि से जुड़े कार्य को छूट रहेगी।
  • लॉकडाउन के दौरान पार्कों को भी बंद रखा जाएगा।
  • स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान, प्रशिक्षण, अनुसंधान जैसे तमाम संस्थानों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।
  • रेस्तरां को सिर्फ होम डिलीवरी की इजाजत होगी। वहीं, जरूरी सामानों की दुकानों को पाबंदियों के साथ खोलने की इजाजत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed