{"_id":"60a8d752cc7d93232c58ff61","slug":"bihar-lockdown-groom-maids-dancing-carefree-on-the-streets-and-ran-away-after-seeing-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही: लॉकडाउन तोड़ बरात में नाच रहे थे लोग, पुलिस आई तो दूल्हे को छोड़कर भाग गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही: लॉकडाउन तोड़ बरात में नाच रहे थे लोग, पुलिस आई तो दूल्हे को छोड़कर भाग गए
Sat, 22 May 2021 03:35 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sat, 22 May 2021 03:35 PM IST
सार
लॉकडाउन के बावजूद बिहार के गया में लोगों ने जमकर एक बारात में डांस किया। जब पुलिस को आता देखा को दुल्हे को भी छोड़कर वहां से भाग गए। पुलिस लड़का और लड़की के परिजनों को थाने ले गई।
विज्ञापन
दूल्हे की गाड़ी
- फोटो : social media
विस्तार
देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर व्यापक तौर पर फैली हुई है। सरकार की ओर से हर संभव कोशिश करने के बाद भी लोगों की लापरवाही संक्रमण फैलाने का एक बड़ा कारण बन रही है। बिहार के गया में भी ठीक ऐसी ही लापरवाही का मामला सामने आया है। कोरोना संक्रमण को रोकने के बिहार में लॉकडाउन लागू किया गया है।
विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान होने वाले शादी-विवाह में केवल 20 लोगों के आने की अनुमति है और डीजे और बैंड बाजे पर पूरी तरह से रोक है। लेकिन सख्ती के बावजूद लोग मनमानी करने से नहीं चूके और बारात में नाचते हुए दिखाई दिए। जब पुलिस की गाड़ी आती देखी तो वहां से भाग गए।
विज्ञापन
इस मामले में दिलचस्प बात यह है कि लोग पुलिस को देखकर ऐसा भागे कि दुल्हे को ही छोड़ गए। वहीं बैंड-बाजे के आर्टिस्ट भी मौके पर ढोल नगाड़े छोड़कर भाग गए। बता दें कि बीती रात गया की सड़कों पर लोग बारात में नाच रहे थे, जैसे ही पुलिस को इसकी खबर मिली, वो मौके पर पहुंची, जिसे देख लोग वहां से भाग गए।
विज्ञापन
वहीं बारातियों के भागने के बाद पुलिस मैरिज हॉल में पहुंची, जहां सैकड़ों लोग मौजूद थे। शुक्रवार की रात को पुलिस कर्मियों ने तीन जगह पर छापेमारी की। इस दौरान दो मैरिज हॉल से लड़का और लड़की के परिजनों को पुलिस अपने साथ थाने ले गई।