फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Liquor smuggler arrested on UP-Bihar border in Siwan, picture with minister Tejpratap Yadav going viral

Bihar : यूपी-बिहार बॉर्डर पर शराब तस्कर गिरफ्तार, अब मंत्री तेज प्रताप यादव के साथ तस्वीर हो रही वायरल

Sun, 18 Jun 2023 03:51 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 18 Jun 2023 03:51 PM IST
सार

Bihar : स्थानीय लोगों का कहना है कि गोलू की तस्वीर मंत्री तेज प्रताप यादव के साथ भी फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों का दावा गोलू कुमार, मंत्री तेजप्रताप यादव के करीबी है।

विज्ञापन
Bihar: Liquor smuggler arrested on UP-Bihar border in Siwan, picture with minister Tejpratap Yadav going viral
तेज प्रताप यादव के साथ आरोपी की तस्वीर वायरल हो रही है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान में 14 जून को यूपी और बिहार के बॉर्डर पर शराब की चेकिंग के दौरान पुलिस ने लग्जरी सफारी गाड़ी के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम गोलू कुमार और रौशन कुमार जिनकी पटना के फड़वा गांव के निवासी  के रूप रूप में हुई है। यह खबर जैसे ही अखबारों में छपी सोशल मीडिया बिहार सरकार के मंत्री तेज प्रताप यादव के साथ गोलू कुमार की तस्वीर तेजी वायरल होने लगी। अब यह घटना चर्चा में है। 

विज्ञापन


मंत्री और विधायक के साथ तस्वीर वायरल
पुलिस का कहना है कि शराब माफिया की पहचान गोलू कुमार एवं रोशन कुमार के रूप में हुई है जो पटना के फड़वा गांव के निवासी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि गोलू की तस्वीर मंत्री तेज प्रताप यादव के साथ भी फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों का दावा गोलू कुमार, मंत्री तेजप्रताप यादव के करीबी है। वह 14 जून को उत्तर प्रदेश के रास्ते से पटना में शराब ले जाने की कोशिश कर रहा था, तभी बॉर्डर पर पकड़ा गया है। गाड़ी का नम्बर BR01PB 3020 है।  इतना ही नहीं गोलू की दूसरी तस्वीर एक विधायक के साथ भी वायरल हो रही है। इस विधायक ने धर्म निरपेक्ष एकता मंच बनाया था जिसमे उसको सदस्य बनाया था। 
विज्ञापन


पकड़ा गया शराब माफिया पहले भी जा चुका है जेल
आपको बता दें कि सीवान में पकड़ा गया शराब माफिया गोलू कुमार और रौशन कुमार 2016 में फतुहा थाना में एटीएम फ्रॉड में जेल भेज गया था। 2020 फतुहा थाना से मोटरसाइकिल चोरी में भी जेल जा चुका है। 2023 में खाजेकलां थाना के अंतर्गत पोस्को एक्ट में जेल भेजा गया था। अभी एक अन्य फतुहा कजंद संख्या 576/20sc/st में फरार चल रहा है। पुलिस का कहना है कि शराब तस्करी के आरोपी में गोलू और रौशन की गिरफ्तारी की गई है। उससे पूछताछ चल रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed