{"_id":"614274508ebc3e475b2d753e","slug":"bihar-liquor-recovered-from-ambulance-given-from-mp-fund-ambulance-confiscated-driver-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार : सांसद निधि से दिए गए एंबुलेंस से हुई शराब बरामद, एंबुलेंस जब्त चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार : सांसद निधि से दिए गए एंबुलेंस से हुई शराब बरामद, एंबुलेंस जब्त चालक गिरफ्तार
Thu, 16 Sep 2021 04:01 AM IST
Kuldeep Singh
अमर उजाला ब्यूरो, पटना
अमर उजाला ब्यूरो, पटना
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 16 Sep 2021 04:01 AM IST
सार
भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी ने सांसद निधि से मरीजों के लिए एंबुलेंस दिया था। छपरा जिला के भगवान बाजार पुलिस ने शराब सहित एंबुलेंस को जब्त कर लिया है। भगवान बाजार थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि एक एंबुलेंस चालक शराब की बड़ी खेप लेकर जा रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में पंचायत चुनाव के नजदीक आते ही शराब की तस्करी बढ़ गई है। शराब माफिया नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। आए दिन राज्य के कई जिलों से शराब की बरामदगी हो रही है। बुधवार को छपरा जिले में एंबुलेंस से शराब बरामद की गई।
विज्ञापन
बताया जाता है कि भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी ने सांसद निधि से मरीजों के लिए एंबुलेंस दिया था। सांसद ने तो मरीजों की सुविधा के लिए एंबुलेंस दिया था। लेकिन, शराब माफिया मरीज ढोने के बजाय एंबुलेंस से शराब की तस्करी करने लग गए।
विज्ञापन
छपरा जिला के भगवान बाजार पुलिस ने शराब सहित एंबुलेंस को जब्त कर लिया है। भगवान बाजार थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि एक एंबुलेंस चालक शराब की बड़ी खेप लेकर जा रहा है।
विज्ञापन
भगवान बाजार के थाना प्रभारी ने गुप्त सूचना के आधार पर अपने इलाके में घेराबंदी कर एंबुलेंस की तलाशी ली। तलाशी के दौरान एंबुलेंस से शराब बरामद हुई उसके बाद चालक को हिरासत में ले लिया गया है। चालक गर्भवती महिला के इलाज के नाम पर एंबुलेंस को सिवान ले जा रहा था।