Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Legislative Council Welcomes Eight New Members; Jan Suraaj, BJP JDU RJD Samrat Choudhary Bihar Politics

बिहार विधान परिषद: तेजस्वी के लिए मंत्री ने दी अपनी कुर्सी; आठ नए MLC के शपथ ग्रहण के दौरान दिखी अलग राजनीति

Mon, 23 Nov 2026 12:56 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 23 Nov 2026 12:56 PM IST
सार

Bihar News: बिहार विधान परिषद में आज शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। आठ नवनिर्वाचित सदस्यों ने सोमवार को शपथ ली। इस बार जन सुराज पार्टी के सदस्य पहली बार विधान परिषद पहुंचे हैं। आइये जानते हैं क्या हो रहा है?

विज्ञापन
Bihar Legislative Council Welcomes Eight New Members; Jan Suraaj, BJP JDU RJD Samrat Choudhary Bihar Politics
बिहार विधान परिषद चुनाव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधान परिषद को सोमवार को आठ नए सदस्य मिल गए हैं। हाल ही में संपन्न स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव में जीत हासिल करने वाले आठ नव-निर्वाचित सदस्यों ने सोमवार को सदन की सदस्यता की शपथ ली। बिहार विधान परिषद के आठ नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान एक दिलचस्प घटनाक्रम देखने को मिला। सदन में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के पहुंचने पर उनके लिए कुर्सी की व्यवस्था नहीं थी। यह देखते ही मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों से उनके बैठने के लिए कुर्सी लगाने को कहा। इसके बाद मंत्री रामकृपाल यादव ने अपनी कुर्सी तेजस्वी यादव को दे दी और उनके लिए दूसरी जगह कुर्सी लगाई गई। तेजस्वी यादव बाद में उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र यादव के बगल में जाकर बैठे, जहां दोनों नेताओं के बीच बातचीत भी हुई। समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विधान परिषद के सभापति समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। आठ नवनिर्वाचित विधान पार्षदों के शपथ ग्रहण के बीच कुर्सी को लेकर हुए इस घटनाक्रम ने राजनीतिक गलियारों में खूब ध्यान खींचा।

विज्ञापन


समारोह दोपहर विधान परिषद के सभागार में आयोजित समारोह में कार्यकारी सभापति प्रो. रामवचन राय ने नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाइ। समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के अलावा सरकार के कई मंत्री और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता शामिल होने पहुंचे।
विज्ञापन

 

जन सुराज ने पहली बार विधान परिषद में खोला खाता
इस चुनाव के नतीजों ने विधान परिषद की राजनीतिक तस्वीर में कुछ बदलाव किए हैं। प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जीत दर्ज कर पहली बार उच्च सदन में अपना खाता खोला। वहीं पटना शिक्षक सीट पर एनडीए को 30 साल बार हार का सामना करना पड़ा। यहां से भाजपा प्रत्याशी नवल किशोर यादव को राजद के डॉ. संजीव कुमार ने हरा दिया। तिरहुत स्नातक पर जदयू प्रत्याशी अभिषेक झा को निर्दलीय उम्मीदवार वंशीधर ब्रजवासी ने हरा दिया। वहीं सबसे चर्चित सीट पटना स्नातक सीट पर जदयू ने फिर से जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार: नीतीश सेतु पर किसने मचाया उपद्रव, पोस्टर फाड़ने के बाद कौन सा नारा लगा रहे थे? जानिए पूरा मामला


23 अक्तूबर को हुआ था मतदान
आज लंबे समय से शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व कर रहे कुछ पुराने चेहरों की जगह नए सदस्य सदन में पहुंचेंगे। बता दें कि आठ सीटों के लिए 23 अक्तूबर को मतदान कराया गया था। इसके बाद 27 और 28 अक्टूबर को मतगणना के दौरान परिणाम घोषित किए गए। निर्वाचन विभाग ने 17 नवंबर को विजयी उम्मीदवारों के नाम का गजट भी प्रकाशित कर दिया था। आज इन सभी आठ ने उच्च सदन पहुंचकर शपथ ली।
 

इन उम्मीदवारों ने हासिल की जीत

निर्वाचन क्षेत्र

विजयी उम्मीदवार

पार्टी

कोसी स्नातक

एनके यादव

भाजपा

तिरहुत शिक्षक

नरेंद्र प्रसाद सिंह

भाजपा

दरभंगा स्नातक

अनिल झा

राजद

दरभंगा शिक्षक

डॉ. सुरेश प्रसाद राय

जन सुराज

पटना स्नातक

नीरज कुमार

जदयू

पटना शिक्षक

डॉ. संजीव कुमार

राजद

तिरहुत स्नातक

वंशीधर बृजवासी

निर्दलीय

सारण शिक्षक

डॉ. राहुल राज

निर्दलीय


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed