फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News MLC Election Result Assembly Session Today 5 April 2023 Nalanda Sasaram Violence News in Hindi

बिहार विधान परिषद् चुनाव : कोसी में JDU ने BJP को दी मात, सारण में प्रशांत किशोर के उम्मीदवार की जीत

Wed, 05 Apr 2023 05:57 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 05 Apr 2023 05:57 PM IST
सार

बिहार विधान परिषद चुनाव में कोसी शिक्षक निर्वाचन सीट पर जदयू ने जीत हासिल की है। यहां पर पूर्व एमएलसी शारदा सिंह के बेटे और जदयू उम्मीदवार डॉ. संजीव कुमार सिंह ने जीत दर्ज किया। उन्होंने भाजपा ने रंजन कुमार को मात दी।

विज्ञापन
Bihar News MLC Election Result Assembly Session Today 5 April 2023 Nalanda Sasaram Violence News in Hindi
बिहार विधानपरिषद चुनाव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधान परिषद चुनाव में कोसी शिक्षक निर्वाचन सीट पर जदयू ने जीत हासिल की है। यहां पर पूर्व एमएलसी शारदा सिंह के बेटे और जदयू उम्मीदवार डॉ. संजीव कुमार सिंह ने जीत दर्ज किया। उन्होंने भाजपा ने रंजन कुमार को मात दी। इस सीट पर भाजपा और जदयू के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा था लेकिन काउंटिंग के बाद परिणाम डॉ. संजीव कुमार सिंह के पक्ष में ही आए।

विज्ञापन


इधर, सारण शिक्षक निर्वाचन सीट पर प्रशांत किशोर समर्थित उम्मीदवार आफाक अहमद ने जीत हासिल की। उन्होंने महागठबंधन (CPI) के उम्मीदवार आनंद पुष्कर को मात दी। काउंटिंग की शुरूआत से ही वह आनंद पुष्कर से आगे चल रहे हैं। चौथे राउंड की गिनती तक उन्हें 2073 वोट मिले। इधर, गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रथम वरीयता में 7 हजार मतों की गिनती पूरी हुई। काउंटिंग में भाजपा समर्थित उम्मीदवार जीवन कुमार को 2941 वोट मिला। वहीं जदयू उम्मीदवार संजीव श्याम सिंह को 1604 वोट प्राप्त हुआ। 
विज्ञापन


जानिए कहां से कौन जीते या आगे चल रहे

  • कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू के संजीव कुमार सिंह की जीत हुई।
  • गया शिक्षक निर्वाचन से भाजपा के जीवन कुमार की जीत हुई।
  • सारण शिक्षक निर्वाचन से प्रशांत किशोर समर्थित निर्दलीय आफाक अहमद की जीत
  • सारण स्नातक निर्वाचन से जदयू के बीरेंद्र नारायण यादव आगे चल रहे।
  • गया स्नातक से भाजपा और राजद में कांटे की टक्कर है।

डॉ. पुनीत सिंह की प्रतिष्ठा सीधे सत्ताधारी सबसे बड़े दल से जुड़ी
गया स्नातक सीट पर भाजपा के अवधेश नारायण सिंह का सामना राजद के डॉ. पुनीत सिंह से है। नाम डॉ. पुनीत सिंह का है, लेकिन प्रतिष्ठा सीधे सत्ताधारी सबसे बड़े दल से जुड़ी है। राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे और पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह के भाई डॉ. पुनीत सिंह को जिताने के लिए राजद ने पूरी ताकत झोंक रखी है। राज्य की राजनीति में कद और अनुभव के हिसाब से अवधेश नारायण सिंह बीस हैं, इसलिए यह सीट प्रतिष्ठा के टकराव का सबसे बड़ा इलाका है। यह सीट प्रतिष्ठा पर इसलिए भी फंसी है, क्योंकि उम्मीद और दावों से उलट गया के शिक्षक सीट पर जनता दल यूनाईटेड के अनुभवी प्रत्याशी संजीव श्याम सिंह को भाजपा के जवान चेहरे जीवन कुमार ने वोटों की गिनती में पछाड़ रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed