{"_id":"61f7e25d0a6d93109c42408b","slug":"bihar-legislative-council-election-chirag-paswan-ljp-ramvilass-announced-to-fight-election-alone","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: चिराग बोले- हम किसी गठबंधन का हिस्सा नहीं, बिहार विधान परिषद का चुनाव अकेले लड़ेंगे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: चिराग बोले- हम किसी गठबंधन का हिस्सा नहीं, बिहार विधान परिषद का चुनाव अकेले लड़ेंगे
Mon, 31 Jan 2022 06:51 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 31 Jan 2022 06:51 PM IST
सार
बिहार विधान परिषद की 24 सीटों पर चुनाव होना है। इसे लेकर दोनों पार्टियों के बीच तनातनी चल रही थी। उत्तर प्रदेश में जब से दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन को लेकर कोई बात नहीं बनी, तो कयासों का दौर शुरू हो गया।
विज्ञापन
चिराग पासवान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने घोषणा की कि उनकी पार्टी बिहार में स्थानीय निकायों की 24 विधान परिषद (एमएलसी) सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी और किसी भी अन्य पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी।
विज्ञापन
पासवान ने कहा कि यह साफ है कि एलजेपी बिहार में किसी भी गठबंधन का हिस्सा नहीं है। हम बिहार के 2020 के विधानसभा चुनाव की तरह ही विधान परिषद की सीटों पर भी अकेले चुनाव लड़ेंगे। हम लगभग सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारेंगे। कई सीटों पर प्रत्याशियों के नाम लगभग फाइनल हैं और चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
इन चुनावों को लेकर एनडीए और महागठबंधन के बीच विवाद पर चिराग ने कहा कि खींचतान दोनों तरफ है। सत्ताधारी एनडीए ने जीतन राम माझी और मुकेश साहनी को एक भी सीट नहीं दी है। इससे सवाल खड़े होंते हैं, लेकिन यह एनडीए का अंदरूनी मामला है।
विज्ञापन
भाजपा 13 पर तो जदयू 11 पर लड़ेगी चुनाव
इससे पहले एएनडीए ने गठबंधन का एलान कर दिया था। बिहार के भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव ने बताया था कि बिहार विधान परिषद चुनाव में 13 सीटों पर भाजपा और 11 सीटों पर जदयू चुनाव लड़ेगी। भाजपा अपने खाते से एक सीट केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस की रालोजपा को देगी। सूत्रों के मुताबिक, जदयू अपने खाते से एक सीट एचएएम को दे सकती है।
24 सीटों पर होना है चुनाव
बिहार विधान परिषद की 24 सीटों पर चुनाव होना है। इसे लेकर दोनों पार्टियों के बीच तनातनी चल रही थी। उत्तर प्रदेश में जब से दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन को लेकर कोई बात नहीं बनी, तो कयासों का दौर शुरू हो गया।