{"_id":"60ba23068ebc3ed0a81266ce","slug":"bihar-launches-meri-panchayat-corona-mukt-campaign-started-with-darbhanga","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: 'मेरी पंचायत कोरोना मुक्त' अभियान, दरभंगा में हुई शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: 'मेरी पंचायत कोरोना मुक्त' अभियान, दरभंगा में हुई शुरुआत
Fri, 04 Jun 2021 06:26 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 04 Jun 2021 06:26 PM IST
सार
कोरोना की दूसरी लहर के चलते इस बार गांवों में संक्रमण बढ़ने के कारण यह अभियान छेड़ा गया है। इसमें ऐसे इंतजाम किए जाएंगे, जिनसे कोविड न फैले।
विज्ञापन
Coronavirus
- फोटो : पिक्साबे
विस्तार
बिहार सरकार ने शुक्रवार को राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड-19 मामलों में वृद्धि को रोकने के इरादे से दरभंगा में 'मेरी पंचायत कोरोना मुक्त' अभियान को हरी झंडी दी। दरभंगा जिला प्रशासन ने घोषणा की कि अभियान को अंजाम देने वाली पांच ग्राम पंचायतों को जिला प्रशासन से प्रशंसा प्रमाण पत्र के साथ-साथ राज्य को एक सिफारिश मिलेगी।
दरभंगा के जिला मजिस्ट्रेट त्यागराजन एसएम ने कहा, 'हमारा मकसद गांवों और पंचायतों को कोविड-मुक्त बनाना है। अधिकांश आबादी गांवों में रहती है, इसलिए वहां की स्थिति पर ध्यान देना जरूरी है। इस अभियान में, हम गांवों को साफ करेंगे, लोगों का टीकाकरण करेंगे और मास्क बांटेंगे।'
इस अवसर पर दरभंगा जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन, डीडीसी तनय सुल्तानिया, सहायक कलेक्टर अभिषेक पलासिया और पंचायती राज अधिकारी आलोक राज भी मौजूद थे।